हत्या के एक महीने बाद कब्रिस्तान से निकाली गई युवती की लाश, बरेली में शौहर ने जहर देकर मारा था
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक विवाहिता की हत्या के एक महीने बाद उसकी लाश को कब्रिस्तान से निकाला गया है। पुलिस उस लाश का पोस्टमॉर्टम कराएगी। जिसके बाद हत्यारोपी पति और उसके घरवालों पर कार्रवाई कर सकती है। संवाददाता के अनुसार, यहां थाना विथरी चैनपुर के रहने वाले मंजूर अहमद ने अपनी बेटी सुब्हाना उर्फ बबली का निकाह बीती 23 जून 2019 को नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव रिछोला किफायतुल्लाह के रहने वाले मोहम्मद मुजीब के साथ किया था। इस शादी में करीब 10 लाख रुपए खर्च हुए थे। मगर, मोहम्मद मुजीब फिर भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।

बबली के परिजनों ने बताया कि 23 अगस्त को बबली के ससुराल से फोन आया कि बबली की हालत ठीक नहीं है। हम जब उसे देखने घर पहुंचे तो उसे अस्पताल में भर्ती होना बताया। इसी दौरान बबली की मौत हो गई। ससुराल के लोग बबली के शव को छोड़कर चले गए। उसका दाह संस्कार बबली के मायके वालों ने किया।

बाद में पता चला की बबली की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की गई है। जिसकी एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाद जिलाधिकारी ने बबलू के शव को निकलवाने के आदेश किए। अब पुलिस ने महीनेभर बाद बबली की लाश को कब्र से निकाला है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications