इंटरकास्ट मैरिज करने वाली BJP विधायक की बेटी साक्षी और उसके पति को मिली सुरक्षा
बरेली। बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उसके पति अजितेश को सुरक्षा देने के लिए बरेली पुलिस तलाश कर रही थी। रविवार को बरेली पुलिस ने दिल्ली की गीता कॉलोनी से साक्षी मिश्रा, पति अजितेश, अजितेश के पिता हरीश कुमार और मामा से मुलाकात की। इसके बाद बरेली पुलिस साक्षी, अजितेश और उनके रिश्तेदारों को अपनी सुरक्षा में लेकर प्रयागराज रवाना हो गई। दरअसल, 15 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश से जुड़े मामले की सुनवाई है।

DGP ने बरेली पुलिस को दिए थे निर्देश
मीडिया खबरों के अनुसार, साक्षी मिश्रा को सुरक्षा देने के लिए डीजीपी ओपी सिंह ने बरेली पुलिस को निर्देश किया था। जिसके बाद बरेली पुलिस की एक टीम ने नोएडा में डेरा डाल लिया था। साक्षी मिश्रा को सुरक्षा देने के लिए पुलिस उसको नोएडा फिल्म सिटी के साथ पास के होटल में भी तलाश रही थी। बता दें कि इंटरकास्ट मैरिज करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर साक्षी मिश्रा ने अपनी जान का खतरा बताया था। बीते तीन दिन से साक्षी व अजितेश विभिन्न चैनल पर देखे जा रहे थे।

साक्षी ने लिखा- हम अपने पापा से भी बहुत प्यार करते हैं
13 जुलाई को ट्वीट करते हुए साक्षी ने लिखा, ''चाहें आप सभी हमें गलत समझते रहें पर हम गलत नहीं हैं, हम अपने पापा से भी बहुत प्यार करते हैं, बस उन्हें सच बताने से डरते थे।'' साक्षी ने लिखा, जो लोग हमें गलत बता रहे हैं और गाली दें रहे है हम उनसे सिर्फ इतना कहना चाहते है हम आपकी तरह अपने दिल में नफरत नहीं रखते हैं।

लोगों से मांगा सपोर्ट
रविवार सुबह यानि 14 जुलाई को साक्षी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''हम जब कोई फिल्म देखते हैं, जिसमें एक गरीब लड़के को और एक अमीर लड़की को मोहब्बत होती है। जब वो दोनों शादी कर लेते हैं तब उनके सामने आने वाली मुसीबतों में हम उन्हें सपोर्ट करते हैं। क्या असल जिंदगी में आप सब मुझे और @Ajitesh_kumar_ को सपोर्ट नहीं करोगे?












Click it and Unblock the Notifications