श्रीकांत त्यागी के बाद बरेली में BJP नेता की दबंगई कैमरे में कैद, मां-बेटी को घर से घसीट कर पीटा

बरेली, 07 अगस्त: नोएडा में बीजेपी नेता की दबंगई के बाद अब बरेली में एक भाजपा नेती द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। बीजेपी नेता ने महिला और उसकी बेटी को घर से घसीट कर पीटा। मामला ख्वाजा कुतुब क्षेत्र का है। आरोपी भाजपा नेता यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल और बरेली भाजपा के पूर्व मंत्री संगठन में राष्ट्रीय पदाधिकारी का करीबी बताया जाता है। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो भी वायरल हो गया है। इस मामले में कोतवाली में बीजेपी नेता समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Recommended Video

    Noida Police को मिली Shrikant Tyagi की लोकेशन, विपक्ष ने मीम से साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी | *News
    bjp leader thrashed woman and her daughter in bareilly caught on CCTV

    मामूली बात पर बीजेपी नेता ने मां-बेटी से की मारपीट

    पीड़िता अनुराधा रस्तोगी के मुताबिक, वह 31 जुलाई को घर के अंदर पानी भरने जा रही थी। तभी पड़ोस के रहने वाले बीजेपी नेता जितेंद्र रस्तोगी और पांच अन्य पुरुष महिलाएं आकर गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने उनका निर्माण का कार्य रुकवा दिया। पूछने पर कहा कि उनके घर में पानी आ रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान बीजेपी नेता महिला के साथ मारपीट करने लगे। यही नहीं, अनुराधा की बेटी को भी बाल पकड़कर पीटा। कीचड़ के गड्ढे में भी धकेल दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

    पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, संगठन ने भी कार्रवाई, किया निष्कासित

    अनुराधा रस्तोगी ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री, पूर्व राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के निर्देश पर जितेंद्र रस्तोगी को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। इस इसको लेकर पत्र भी जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+