'पुलिस ही बचा सकती थी जान', चोरी करने के बाद सामने थी मौत, चोरों ने खुद डायल किया 112
Bareilly Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। बरेली जनपद में चोरी करने के बाद चोरी में सफल होने पर चोरों की जान मुश्किल में फंस गई। उसके बाद चोरों ने पुलिस को फोन मिला दिया।
112 डायल कर चोरों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। उसके बाद उनकी जान बची। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर करने के साथ ही लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला बरेली जनपद के भमोरा थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के पशुपालक रामसेवक पाल की आठ भैंस शुक्रवार की रात में चोरी हो गईं। भैंस खूंटे से बंधी थीं, इसी दौरान चोर उन्हें खोलकर लेकर चले गए।
बताया जा रहा है कि रात में करीब 1 बजे पशुपालक रामसेवक पाल की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनकी भैंस नहीं हैं। उसके बाद उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दिया और शोर मचाते हुए खेतों की तरफ दौड़ते हुए गए।
रामसेवक पाल की आवाज सुनकर गांव से काफी संख्या में लोग लाठी डंडा लेकर खेत की तरफ निकल पड़े। समीप में स्थित गाने के खेत से भैंस की आवाज सुनाई दी। उसके बाद गाना वीडियो ने गन्ने के खेत को चारों तरफ से घेर दिया।
इस दौरान गाने के खेत में चोर छुप गए। लेकिन काफी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडा लेकर वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने चारों तरफ से गाने के खेत को घेर लिया था ऐसे में चोरों को भगाने का मौका नहीं मिला। उसके बाद जान बचाने के लिए चोरों ने 112 डायल किया।
भीड़ काफी अधिक थी ऐसे में चोरों को इस बात का अंदाजा लग गया था कि पब्लिक उन्हें पड़कर पीटते हुए मार देगी। उसके बाद जब तक पुलिस वहां पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद चोरों की जमकर पिटाई की।
इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची। ग्रामीणों के चंगुल से चोरों को छुड़ाने में पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी गन्ने के खेत में लगाए गए कातिलों तारों में फंसकर घायल भी हो गए।
फिलहाल दोनों चोरों को पकड़कर पुलिस भमोरा थाने लेकर पहुंची। पूछताछ में दोनों चोरों द्वारा बताया गया कि उनके साथ के लोग पहले ही अन्य भैंस को लेकर फरार हो गए थे। उनके द्वारा गन्ने के खेत में बधाई भैंसों की रखवाली की जा रही थी। फिलहाल पुलिस दोनों चोरों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications