बरेली में मसाज पार्लर के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, अंदर का नजारा देखकर पुलिस रह गई दंग

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने मसाज पार्लर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच युवतियां और आठ युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो युवतियां असम, उत्तराखंड, दिल्ली से कांट्रैक्ट पर बरेली आई थी, जबकि युवक बरेली के ही रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस मसाज पार्लर के मालिक की तलाश में जुटी है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, इज्जतनगर थाना पुलिस को पिछले कई दिनों से पीलीभीत बाईपास स्थित फीनिक्स मॉल के सामने स्थित राजरानी टॉवर में सैक्स रैकेट की सूचना मिल रही थी। मंगलवार रात सीओ तृतीय पीपी सिंह और इज्जतनगर के इंस्पेक्टर केके वर्मा ने फोर्स के साथ फिनिक्स मॉल के सामने मार्केटिंग काम्पलेक्स में छापेमारी की। वहां सेकेंड फ्लोर पर द हीलिंग टच स्पा मसाज पार्लर के भीतर पुलिस को कई जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में दिखे। इस दौरान पुलिस ने वीडियोग्राफी भी की।

आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक और युवतियां

आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक और युवतियां

पुलिस की मानें तो यहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पार्लर में उस वक्त तीन कर्मचारी फतेहगंज पश्चिमी के गांव अगरास निवासी मोहम्मद तौफीक, मीरगंज के नफीस अहमद और जिला रामपुर में पटवाई के नौशाद अली मौजूद थे। इसके अलावा मसाज करने वाली पांच युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पार्लर की भी छानबीन की गई। थाने लाकर सभी के बयान भी दर्ज किए गए। पुलिस ने दोबारा मौके पर जाकर छानबीन करने की बात भी कही है। वहीं, पुलिस की माने तो मसाज पार्लर जिस बिल्डिंग में किराये पर चल रहा था, वह एक सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर की बताई जा रही है।

बाहर से बुलाई जाती हैं लड़कियां

बाहर से बुलाई जाती हैं लड़कियां

पार्लर का संचालक दूसरे शहरों से कॉनट्रैक्ट पर लड़कियों को बुलाता था। द हीलिंग टच मसाज पार्लर में पकड़ी गई पांच लड़कियों में एक असम, तीन दिल्ली और एक हल्द्वानी की है। एक कर्मचारी ने बताया कि इन्हें छह महीने या साल भर के कॉनट्रैक्ट पर लाया जाता है। मसाज की आड़ में उनसे देह व्यापार कराया जाता है। पुलिस पकड़े गए लोगों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+