Bareilly News: होटल के कमरे में युवती की चाकू घोंपकर हत्या, कपड़े भी थे अस्त-व्यस्त, दुर्गंध आने पर हुआ शक
Uttar Pradesh Bareilly news: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बरेली जनपद में होटल के कमरे में एक युवती की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। जिस युवक ने होटल में कमरा बुक कराया था वह युवक भी फरार है।
घटना की जानकारी होटल कर्मियों को उसे समय हुई जब होटल के कमरे से दुर्गंध आने लगी। उसके बाद होटल कर्मियों द्वारा फोन करके पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में लेने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी।

18 अगस्त को बुक कराया था रूम
बताया जा रहा है कि कोतवाली के मोहल्ला आजमनगर निवासी मोहम्मद आलम नामक युवक द्वारा 18 अगस्त की रात 10:00 बजे अपनी आईडी पर कमरा बुक कराया गया था। उसका आधार कार्ड अभी भी होटल कर्मियों के पास ही पड़ा हुआ है।
मोहम्मद आलम नामक युवक के साथ एक लड़की भी आई हुई थी। दोनों रात में कमरे में ही थे। उसके बाद युवक होटल से चला गया। ऐसे में होटल कर्मियों को लगा की लड़की होटल में ही है तो वह भी वापस आएगा किसी काम से गया होगा। मंगलवार तक वह वापस नहीं लौटा।
वहीं मंगलवार की सुबह में होटल के सफाई कर्मी जब होटल में साफ सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें होटल के कमरे से दुर्गंध आने का एहसास हुआ। उसके बाद दूसरी चाबी लगाकर कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर बेड पर लड़की की डेड बॉडी पड़ी हुई थी।
कमरे में चल रहा था पंखा और एसी
कमरे के बेड पर बुर्का भी पड़ा हुआ था। युवती की उम्र करीब 25 से 28 साल बताई जा रही है। संभावना है कि युवती मुस्लिम धर्म से है। कहा यह भी जा रहा है कि होटल के कमरे का पंखा और एसी चल रहा था। संभावना है कि हत्यारा पूरी प्लानिंग से आया था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी राहुल भाटी और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि डेड बॉडी करीब 10 से 12 घंटे इस तरीके से पड़ी रही होगी। फिलहाल पुलिस द्वारा होटल का रूम बुक करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications