'न लहंगा लाए..न हार, फिर क्यों लाए बारात', बोलकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार
'न लहंगा लाए..न हार, फिर क्यों लाए बारात', बोलकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार
बरेली, 18 जुलाई: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि उसका होने वाला पति सुंदर नहीं है। इतना ही नहीं, दुल्हन ने कहा कि वो न लहंगा लाए और न लाए हार, फिर हमारी चौखट पर क्यों लाए बारात। दुल्हन का जवाब सुनकर दूल्हा समेत सभी बाराती सन्न रह गए।

क्या है पूरा मामला
यह मामला बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, दूल्हे के परिजनों ने उसकी शादी हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटरमीडिएट पास युवती से तय की थी। युवक इंटरमीडिएट पास है अब वह आईटीआई कर रहा है। बता दें कि गुरुवार को वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों की खूब खातिरदारी की। बारातियों को नाश्ता और भोजन कराने के बाद धूम धाम से बारात चढ़ी और जयमाला की रस्म पूरी की गई। लोगों ने डीजे पर भी जमकर डांस किया।

दूल्हे को काला बताते हुए किया शादी से इनकार
जयमाला की रस्म के बाद फेरों की बारी आई तो मंडप में पहुंचने से पहले ही दुल्हन ने दूल्हा काला बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन की बात सुन कर वहां हंगामा मच गया। लोगों ने दुल्हन को काफी समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह उसके साथ फेरे लेने को राजी नहीं हुई। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंची सेंथल पुलिस चौकी इंचार्ज राजकुमार दोनों पक्षों के लोगों को साथ लेकर पुलिस चौकी आए जहां दोनो पक्षों के लोगों के बीच काफी देर तक पंचायत होती रही। दूल्हे के परिजनों का आरोप था कि दुल्हन वाले सोने का हार और लहंगे की मांग कर रहे हैं।

शादी करने के लिए नहीं हुई तैयार
हालांकि दुल्हन की मांग पूरा करने के लिए लड़के वाले राजी भी हो गए, लेकिन लेकिन इसके बाद दूल्हा काला होने की बात कहते हुए दुल्हन ने शादी के लिए हामी नहीं भरी। बाद में दोनों पक्षों के बीच रिश्ता तोड़ने की बात तय हुई और बारात बैरंग लौट गई। दूल्हे से शादी करने से इनकार के बाद दुल्हन ने शादी का जोड़ा उतार दिया। लोगों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई।

दोनों पक्षों ने किया समझौता
सेंथल चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया दुल्हन ने दूल्हे के काला होने की बात कह कर शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने शादी न करने की बात पर समझौता कर लिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने घर वापस चले गए।












Click it and Unblock the Notifications