बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ महिला सिपाही का शव, चेहरे पर कई जगह मिले चोट के निशान

बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ महिला सिपाही का शव, चेहरे पर कई जगह मिले चोट के निशान

बरेली, 16 सितंबर: शक्ति मोबाइल में तैनात महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला सिपाही के चेहरे पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। महिला सिपाही का शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सिपाही का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, दूसरी तरफ महिला सिपाही के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

Bareilly News: Body of female constable Shikha Nayan found under suspicious circumstances

2019 बैच की महिला सिपाही शिखा नयन कैंट थाने में तैनत थी और बागपत जिले के गलवारी गांव की रहने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखा नयन की शादी करीब डेढ़ साल पहले मेरठ निवासी आकाश से हुई थी। आकाश जाट रेजीमेंट में सिपाही है और इस वक्त बरेली में तैनात है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शिखा और आकाश दोनों बरेली कैंट की सेमेट्री लाइन में रहते थे।

बता दें कि महिला सिपाही शिखा नयन करीब 15 दिन पहले कैंट के सिमेट्री लाइन क्वार्टर में शिफ्ट हुई थी। जहां उसकी बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला सिपाही शिखा नयन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर कैंट इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने बताया कि महिला सिपाही के शरीर पर चोट के निशान हैं। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

महिला सिपाही के शव के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि जब वह बरेली आए तो उसका शव मिला। उसके चेहरे पर जख्म थे। शिखा के भाई ने बहन की हत्या का आरोप पति आकाश पर लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचे एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि प्रथम दृष्टि में लग रहा है कि महिला के साथ मारपीट की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही बात स्पष्ट हो पाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि महिला के परिजन की ओर से तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा और अग्रिम कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+