बरेली: मौलाना ने स्वामी दर्शन भारती के सिर पर रखा था एक करोड़ का इनाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली, 27 जून: उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान किया गया था। वायरल वीडियो में यूपी के बरेली शहर के मौलाना हाफिज फैजान रजा ने कहा कि स्वामी दर्शन भारती का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देंगे। मौलाना के इस बयान के बाद पुलिस हरकत में आई और मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि, पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद मौलाना ने कहा कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए वह ऐसा विवादित बयान दे गया।

bareilly Maulana arrested for announcing reward for beheading swami darshan bharti


फैजान रजा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

दरअसल, उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती पर मुस्लिमों के खिलाफ बोलने का आरोप है। इसको लेकर बरेली के एक मदरसे के प्रबंधक फैजान रजा ने स्वामी दर्शन का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देने का ऐलान कर दिया। फैजान रजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में मौलाना ने कहा कि स्वामी दर्शन भारती मुस्लिमों की मुखालफत करते आ रहे हैं। फैजान ने ऐलान किया कि जो भी स्वामी दर्शन भारती का सिर कलम करके लाएगा उसे एक करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

मदरसा और संस्था चलाते हैं मौलाना

मौलाना फैजान रजा मदरसा चलाते हैं, साथ ही सर्व समाज संगठन नाम की एक संस्था भी चलाते हैं। फैजान ने कहा कि इस्लाम के खिलाफ जो कोई भी बोलेगा उसे आड़े हाथों लिया जाएगा। मौलाना के इस बयान के बाद पुलिस हरकत में आई और मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+