Kamlesh Tiwari murder case: गुमनाम चिट्ठी के बाद ATS ने बरेली से एक मौलाना को लिया हिरासत में
बरेली। हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे है। इस बीच खबर आ रही है कि यूपी एटीएस ने बरेली जिले से एक मौलाना को हिरासत में लिया है। एटीएस की टीम मौलाना को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है। अब मौलाना से लखनऊ में पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें कि जांच एजेंसियों और एसएसपी को किसी ने गुमनाम पत्र भेजकर सूचना दी कि मलूकपुर के एक मौलाना ने बरेली में हत्यारोपियों की मदद की थी।

कमलेश तिवारी की हत्या के बाद आरोपितों की लोकेशन लखनऊ के बाद शाहजहांपुर, बरेली व मुरादाबाद के बाद अम्बाला मिलने की सूचना पर पुलिस की टीमें बेहद सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि किला के मलूकपुर इलाके में रहने वाला यह मौलाना भी हाल ही में एटीएस की फेहरिस्त में शामिल हुए है। जिसके बाद एटीएस की टीम ने बरेली में मौलाना को हिरासत में लिया है। यह टीम इस मौलाना को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि उसी ने कमलेश के हत्यारों का बरेली में इलाज कराया और फिर यहां से निकलने में भी उनकी मदद की थी।
अमर उजाला की खबर के मुताबिक रविवार को जांच एजेंसियों और एसएसपी को किसी ने गुमनाम ने पत्र भेजकर सूचना दी कि मलूकपुर के एक मौलाना ने बरेली में हत्यारोपियों की मदद की थी। इस मौलाना के आतंकी संगठनों से भी संपर्क होने का दावा किया गया है। यह भी कहा गया है कि दो साल में ही इस मौलाना ने काफी पैसा अर्जित किया है। पुलिस और जांच एजेंसियों ने पत्र में दिए गए इनपुट के आधार पर गोपनीय जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद एटीएस ने मौलाना की संदिग्ध हरकतों को देखते हुए उसे हिरासत में ले लिया। स्थानीय एजेंसियां आरोपियों के बरेली कनेक्शन की जांच कर रही हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा सच सामने आएगा।












Click it and Unblock the Notifications