बरेली: मासूम की हत्या के आरोपी को ग्रामीणों ने पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत
बरेली। खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से है। यहां एक मासूम से कुकर्म व हत्या के आरोपित की लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को लोग से छुड़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां हालत में सुधार न होने पर बरेली भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिटाई करने के आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Recommended Video

क्या है पूरा मामला
घटना अलीगंज थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 13 जुलाई को रामगंगा किनारे झाड़ियों में चार वर्षीय बच्चे का शव मिला था। कुकर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। बच्चे के पिता का कहना था कि एक साल पहले बिशारतगंज के महतिया दांडी गांव में रहने वाला प्रेमपाल उनके एक रिश्तेदार के साथ आया था। तभी उससे जान पहचान हुई थी। 12 जुलाई को भी वह गांव आया। इसके बाद बच्चे को साइकिल पर बैठाकर कहीं ले गया, मगर लौटा नहीं।
प्रेमपाल को संग्रामपुर के पास पकड़ लिया और फिर..
अगले दिन बच्चे का शव मिला तो उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से प्रेमपाल फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बता दें कि बच्चे के पिता के रिश्तेदार आंवला के गांव खड़कपुर में रहते हैं। बुधवार (04 नवंबर) को वह उनसे मिलने पहुंचे थे। दोपहर को उनके रिश्तेदार ने प्रेमपाल को संग्रामपुर के जंगल के पास जाते देखा। उन्होंने उसे पकड़ा और फोन कर बच्चे के पिता को भी बुला लिया। दोनों ने प्रेमपाल को जमकर पीटा।
क्या कहा पुलिस ने
पेट में गहरी चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां हालत में सुधार न होने पर बरेली भेजा गया। जहां प्रेमपाल की मौत हो गई। बरेली एएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि कुकर्म व हत्या के आरोपित प्रेमपाल पर 25 हजार रुपए का इनाम था। वह फरार चल रहा था। बच्चे के पिता व एक रिश्तेदार ने उसे पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications