अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बाराबंकी जेल में बंदियों ने किया योग, देखिए वीडियो

बाराबंकी। दुनियाभर में आज 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूरे देश में जहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक योग दिवस से जुड़े आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। तो वहीं बाराबंकी जिला कारागार में भी जेल प्रशासन ने कैदियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान बाराबंकी जेल में बंद पांच सौ से भी ज्यादा महिला पुरुष बंदियों और अधिकारियों ने योग किया।

yoga perform in barabanki jail on international day of yoga

बंदियों को एक हफ्ते से योगाभ्यास करा रहे थे योगाचार्य

इस मौके पर बाराबंकी जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि आज विश्व योग दिवस के अवसर पर कारागार में भी सभी बंदियों को योगा कराया गया। योगा वेलनेस सेंटर के योगाचार्य सभी बंदियों को बीते एक हफ्ते से योगाभ्यास करा रहे थे। उन्हीं के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार में हमारे आधे से ज्यादा बंदी प्रतिदिन योगा करते हैं। इनमें से जो ट्रेंड बंदी हैं वह रोज दूसरे बंदियों को योगा कराते हैं।

yoga perform in barabanki jail on international day of yoga

सीएम योगी ने राजभवन में किया योग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के राजभवन में राज्यपाल राम नाईक, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अन्य मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया। सीएम योगी ने कहा कि वास्तव में हमारी ऋषि परंपरा ही हमें आगे बढ़ा सकती है और योग हमारी ऋषि परंपरा का एक अभिन्न अंग है। मनुष्य जीवन योग के लिए बना है, न कि रोग के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+