धान के खेत में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का काटा गला, फिर चेहरा ईंट से कुचला
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित सेमरी गांव में एक महिला ने अपने अवैध संबंधों की खातिर पति की बलि चढ़ा दी। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जान से मार डाला। किसी धारदार हथियार से पति का गला काटा, उसके बाद उसके चेहरो को भी ईंट से कुचला। हैवानियत की हदें पार किए जाने की वारदात के बाद हत्यारे वहां से भाग गए। गांववालों ने पति का सिर खेत की मेड़ पर पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और लाश को कब्जे में लिया।

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने बताया कि हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर महिला और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

महिला के पति की लाश फसल में लहूलुहान पड़ी मिली। जहां खून ही खून बिखरा हुआ था। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications