VIDEO: छुट्टी पर घर आए फौजी की रास्ते में हुई सिपाहियों से कहासुनी, थाने में बंद कर पीटने के आरोप

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में छुट्टी पर घर आए सेना के एक जवान की यूपी पुलिस के सिपाहियों से रास्ते में कहासुनी हो गई। आरोप है कि सिपाहियों ने उसे कोतवाली में बंद कर रातभर पीटा। पीड़ित फौजी की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई। संदीप कुमार बतौर लांस नायक जालंधर में सेवा देता है। संदीप कुमार ने शिकायत में कहा है कि जब मैंने बताया कि मैं सेना में हूं तो पुलिसवाले और ज्यादा पीटने लगे।

Watch video: Army Man beaten by UP Police at Barabanki

संदीप कुमार के वकील मोहम्मद सईद वारसी ने कहा कि संदीज जब मोटरसाइकिल से अपनी बीवी-बच्चों के साथ वापस घर जा रहा था। बाराबंकी पुलिस के एक दरोगा और तीन सिपाहियों ने चेकिंग के दौरान उसे रास्ते में पकड़ लिया। वहां कहासुनी शुरू हो गई। फौजी संदीप ने कहा कि पुलिसवाले उसे कोतवाली ले गए और फिर मारते-पीटते रहे। संदीप ने आरोप लगाया कि जब मैंने अपने को इंडियन आर्मी में कार्यरत होने का परिचय दिया तो सिपाहियों ने और ज्यादा मारा। सिपाहियों ने कहा कि तुम लोगों को और ज्यादा ठीक करने की जरूरत है।

वहीं, आरोपी सिपाहियों का कहना है कि संदीप ने पुलिसवालों से दुर्व्यवहार किया था, इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया। बता दें कि, यह मामला बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रामचरन पूर्वा का है।

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक आर.एस. गौतम का कहना है कि बंकी चौकी क्षेत्र में कुछ लोग उपद्रव कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे सिपाहियों को दिखा कि वे अन्य लोगों को परेशान कर रहे थे। फिर वे पुलिस से भी दुर्व्यवहार करने लगे। उनमें से एक फौजी को गिरफ्तार कर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+