यूपी चुनाव : सीएम योगी की बाराबंकी में जनसभा, सपा-बसपा पर किया वार

बाराबंकी, 24 फरवरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बाराबंकी के रामनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि अगर सपा, बसपा की सरकार होती तो कोविड वैक्सीन बाज़ार में ब्लैक हो जाती, फिर वैक्सीन गरीब लोगों को नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर कब आई, कब चली गई। किसी को पता ही नहीं चला। कितनी बड़ी-बड़ी रैली हो रही है, कोरोना गायब हो गया है।

UP election 2022 CM yogi adityanath rally in barabanki

Recommended Video

    UP Election 2022: Amethi में Gandhi family पर बरसे पीएम Modi | PM Modi In Amethi | वनइंडिया हिंदी

    सीएम योगी ने कहा, ''आप सब जानते हैं कि पिछली सरकारें कैसे आस्था के साथ खिलवाड़ करती थी। पहले पर्व और त्योहार के वक़्त दंगे और कर्फ्यू शुरू हो जाते थे। आज प्रदेश में दंगे नहीं होते। कर्फ्यू नहीं लगता है।'' सीएम योगी ने वादा करते हुए कहा, ''हम लड़कियों को फ्री स्कूटी देंगे, किसानों को मुफ्त बिजली देंगे, एक्सप्रेस हाईवे बनवाएंगे, कॉलेज बनवाएंगे।'' उन्होंने कहा कि आप तय करिए कि आप किस तरह की सरकार चाहते हैं। वह जो दंगों का प्रचार करती है या जो आपको उनसे मुक्त करती है और गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है।

    नकवी ने कहा - नतीजे आएंगे तो सभी की गलतफहमी दूर हो जाएगी

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब नतीजे आएंगे तब सभी गलतफहमी समाजवादी पार्टी और अन्य लोगों की छूमंतर हो जाएगी। भाजपा को हर जगह जमीन पर जनादेश मिल रहा है, अगर वे नहीं देखना चाहते हैं तो वह उनकी अपनी इच्छा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+