बाराबंकी: चकमा देकर थाने से फरार हुआ चोर, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Recommended Video

    बाराबंकी: चकमा देकर थाने से फरार हुआ चोर, दो पुलिसकर्मी निलंबित

    बाराबंकी। बाराबंकी जिले के बड़डूपुर थाने से सोमवार तड़के एक चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस चोर को पुलिस ने दो दिन से थाने के लॉकअप में बंद कर रखा था। आज सुबह अचानक चोर शौच के बहाने बाहर निकला और पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया।

    thief abscond from police custody two policemen suspended

    पुलिस अधिकारियों के उड़े होश

    थाने से चोर के फरार होने की खबर आग की तरह फैली, पुलिस के आलाधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस की तीन टीमें बनाकर चोर की तलाश की जा रही हैं।

    thief abscond from police custody two policemen suspended

    दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

    बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि बड्डूपुर थाने मोहम्मद आजाद नाम का एक चोर बंद था। इसे बैट्री चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सोमवार की सुबह शौच का बहाना बनाकर चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। इस मामले में थाने में तैनात दीवान और होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही चोर को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है। जल्द ही चोर को दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+