कांग्रेस नेता के बेटे शिखर मर्डर केस में पूर्व बसपा विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Barabanki News, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में चार साल पहले हुए चर्चित शिखर श्रीवास्तव हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी बसपा के पूर्व विधायक डॉ. विजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि इस हत्याकांड की दूसरी आरोपी और पूर्व बसपा विधायक की तत्कालीन शिक्षाधिकारी पत्नी मृदुलानंद अभी भी पुलिस की पकड़ से फरार हैं। पुलिस उनकी भी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

क्या है मामला

क्या है मामला

मामला बाराबंकी के बदोसराय थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ हैं। यहां चार साल पहले 20 जनवरी 2015 की सुबह बरदरी के पास एक शव मिला था। जिसकी पहचान बहराइच जिले के निवासी कांग्रेस नेता के बेटे शिखर श्रीवास्तव के रूप में हुई थी। शिखर श्रीवास्तव के पिता ने उसी दिन थाना बदोसराय में तत्कालीन बसपा विधायक विजय कुमार और उनकी शिक्षाधिकारी पत्नी मृदुला आनंद पर मुकदमा दर्ज करवाया था।

कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख

कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख

चार साल बीतने के बाद मामले में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला। इस मामले में हालही में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सख्त रुख अपनाया और बाराबंकी पुलिस को दो हफ्ते में आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने आदेश दिया था कि अगर पुलिस ने दोनों को पेश नहीं किया तो 11 फरवरी को एडीजी कानून व्यवस्था को जवाब के लिए कोर्ट के सामने जाना पड़ेगा। कोर्ट की सख्ती के बाद आखिरकार बाराबंकी पुलिस ने आरोपी डॉक्टर विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं उनकी पत्नी की तलाश जारी है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं, इस मामले में बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि हाइकोर्ट के आदेश पर इस हत्याकांड के आरोपी बसपा पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर पच्चीस हजार का इनाम था। वहीं पूर्व बसपा विधायक की पत्नी की गिरफ्तारी पर एसपी ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी की कोशिश भी चल रही है। उनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए इनाम की धनराशि बढ़ाने के लिए भी हमने लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+