बाराबंकी के छात्रों ने यूपी बोर्ड में हासिल किया दूसरा और तीसरा स्थान, प्रियंका गांधी ने टॉपर्स को दी बधाई

Barabanki news, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाओं का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया। पिछले सालों की तरह इस बार भी छात्रों ने हाईस्कूल टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाकर बाराबंकी जिले का नाम रोशन किया है। खास बात ये है कि इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में जिस छात्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है वह एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है।

Priyanka gandhi congratulated up board toppers

बाराबंकी के साईं इंटर कॉलेज के शिवम ने हाईस्कूल की टॉपर्स लिस्ट में दूसरा स्थान बनाया है। हाईस्कूल में शिवम ने कुल 97 फीसदी अंक हासिल किए हैं जबकि आरएलबी की तनुजा विश्वकर्मा ने 96.8 फीसदी और शुभांगी ने 96.1 फीसदी अंक हासिल करके जिले का मान बढ़ाया है। आरएलबी के ही ऋषिराज भार्गव ने 93.4 फीसदी अंक पाकर इंटरमीडिएट की मेरिट लिस्ट में छटा स्थान प्राप्त किया है। जिले में हाईस्कूल में दूसरा, तीसरा तथा इंटरमीडिएट में छठा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

v

प्रियंका गांधी ने बाराबंकी के टॉपर्स को दी बधाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने संबोधन की शुरुआत बाराबंकी जिले के टॉपर्स शिवम कुमार और तनुज विश्वकर्मा को बधाई देते हुए की। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि मैं 2 महीने से प्रदेश का दौरा कर रही हूं, लोगों ने हमें अपनी पीड़ा बताई। किसान कर्ज में डूब रहा है, सरकार की तरफ से मदद नहीं मिली। नौजवानों के लिए रोजगार सरकार ने नहीं दिए। प्रियंका ने कहा कि इस सरकार में प्रचार तो बड़ा-बड़ा हो रहा है, प्रधानमंत्री की फोटो दिखती है। यह फैलाया जा रहा कि पहले देश में कुछ हुआ ही नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान, जानवरों से परेशान हैं। किसानों के बीमा का लाभ उद्योगपति को मिल रहा है। किसानों का कर्ज माफ करने को पैसा नहीं है, लेकिन उद्योगपतियों के कर्ज माफ करने को पैसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बड़े-बड़े इंटरव्यू आ रहे हैं, पर किसी गरीब के घर नहीं गए। प्रियंका ने कहा कि वाराणसी में भी हमें विकास नहीं दिखा, केवल एक 15 किलोमीटर की सड़क बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+