बीवी और 4 बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमलाकर पति ने खुद खा लिया जहर, बेटे की मौत

Barabanki News, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सभी को मरा समझकर युवक ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पात में भर्ती कराया। वहीं, इस हमले में ढाई साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई।

धारदार हथियार से किया हमला

धारदार हथियार से किया हमला

जानकारी के अनुसार, मामला बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव का है। गांव निवासी लवकुश ने अपने अपने सोते हुए चार बच्चों उमाशंकर (10), चंदन (6), रमाकांति (2) और बृजकिशोर के साथ-साथ अपनी पत्नी शिवपाली को भी मौत के घाट उतारने के इरादे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद लवकुश ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इस हमले में घायल बृजकिशोर (2) को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी लोगों को इलाज चल रहा है।

शक में उठाया ऐसा कदम

शक में उठाया ऐसा कदम

लवकुश को अपनी पत्नी शिवपाली के गांव के एक युवक से अवैध संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर दोनों के बीच आये दिन झगड़ा होता रहता था। गुरुवार को ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि लवकुश ने सोते हुए बच्चों और पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद खुद लवकुश ने अपनी जान देने के इरादे से ज़हर खा लिया ताकि वह भी अपने परिवार के साथ अपनी जीवन लीला समाप्त कर सके।

दोनों के बीच इशारों से था परेशान

दोनों के बीच इशारों से था परेशान

आरोपी लवकुश ने बताया कि उसे अपनी पत्नी शिवपाली के चरित्र पर शक था। उसकी पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। लवकुश के मुताबिक उसका यह शक तब और गहरा हो गया जब दोनों के बीच इशारों-इशारों में बात होती थी। बात और ज्यादा आगे न बढ़े इसके लिए उसने गांव छोड़ दिया और राजधानी लखनऊ में रहने लगा। लवकुश अपनी पत्नी को लेकर वापस लखनऊ जाना चाहता था मगर पत्नी गांव छोड़ने को तैयार नहीं थी।

क्या कहना है पुलिस का

क्या कहना है पुलिस का

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि लवकुश नाम के एक युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। शुक्रवार की देर रात उसने अपने परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें उसके 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी सहित तीन बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+