CCTV Footage: डॉक्टर के केबिन में घुसा दबंग; टेबल पर रखी पिस्टल और कहा: 'इलाज कर इसका'

बाराबंकी के एक निजी हॉस्पिटल में एक अजीबोगरीब घटना घटित हुई है। यहां, बीते कुछ रोज से लगातार एक दबंग अवैध पिस्टल लेकर अस्पताल में घुसता है और असलाह डॉक्टर की टेबल पर रख देता है। फिर अपना इलाज करवाता है और स्टाफ को भद्दी-भद्दी गलियां देता हुआ चला जाता है। ये सिलसिला 3-4 बार दोहराया गया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। वहीं जब पुलिस ने दबंग को गिरफ्तार किया तो जो खुलासा हुआ, उसे सुन डॉक्टर भी हैरान रह गए।

पिस्टल लेकर अस्पताल में घुसा दबंग
आपको बता दें कि पूरी मामला बाराबंकी जिले के कोतवाली व कस्बा रामसनेहीघाट का है। यहां अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र के चकपुरवा गांव के रहने वाले जगजीत सिंह मुरारपुर मोड़ पर मन्नत हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर चलाते हैं। जगजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से उनके हॉस्पिटल में अपने अन्य साथियों के साथ रात्रि में अवैध असलहा लेकर शक्स आता है। डॉक्टर व अन्य स्टाफ को गन्दी-गन्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देता है।

man entered in hospital with pistol threatened doctor asked for treatment got captured in cctv

डॉक्टर की टेबल पर रख दी पिस्टल
डॉक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि यहां 13 जुलाई को रात करीब 10 बजे के आसपास एक दबंग पिस्टल लेकर दाखिल हुआ। उसने स्वास्थ्यकर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए अपना इलाज कराने की बात कही। इस दौरान उसकी कमर पर पिस्टल लगी हुई थी। इसके बाद वह पिस्टल लिए डॉक्टर के केबिन में पहुंचता है। दहशत में केबिन में मौजूद डॉक्टर उसकी तरफ कुर्सी बढ़ाते हैं। इसके बाद वो वहां पिस्टल दिखाते हुए, इसे मेज पर रख देता है। फिर अपने जख्मी पैर रख इलाज करने के लिए इशारा करता है।

Recommended Video

    CCTV Footage: डॉक्टर के केबिन में घुसा दबंग; टेबल पर रखी पिस्टल और कहा: 'इलाज कर इसका'
    man entered in hospital with pistol threatened doctor asked for treatment got captured in cctv

    अस्पताल में तीन बार पिस्टल लेकर आया दबंग
    इसके बाद वो अपनी पिस्टल वापस अपनी कमर में लगाता है और स्टाफ को गालियां देता हुआ चला जाता है। यही वाक्य 9 जुलाई और 11 जुलाई को भी हुआ था। तब उन्होंने सोचा था कि यहां नशे के लती लोग रात में घुमते-फिरते हैं। चोटिल हो जाते हैं, तो अस्पताल पहुंच जाते हैं। उस रात भी जब वो आया था तो उन्हें लगा ऐसा ही कोई होगा। लेकिन वो तीसरी बार जब लगातार आया तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

    man entered in hospital with pistol threatened doctor asked for treatment got captured in cctv

    नकली पिस्टल के दम पर रौब जमा रहा था आरोपी

    डॉक्टर ने पुलिस को शिकायती पत्र के साथ-साथ एक सीसीटीवी फुटेज भी दी, जिसमे यह पूरी घटना कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के घुनौली ठाकुरान के रहने वाले आदर्श सिंह के रूप में हुई। लेकिन इसके बाद जो खुलासा हुआ उसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल, उसके पास से जो असलहा बरामद हुआ, वह नकली है। इसी के दम पर वो रौब जमा रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+