ग्रीन जोन होने के बाद बाराबंकी में कोरोना पॉजिटिव मिली महिला, लखनऊ से आई थी ससुराल

बाराबंकी। बाराबंकी जिला ग्रीन जोन होने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पहला मामला सामने आने पर पुलिस-प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। संक्रमित 28 वर्षीय महिला लखनऊ से बाराबंकी के सिद्धौर कस्बा अपने पति और बच्ची के साथ ससुराल आई थी। जिसे पति और बच्ची के साथ सिद्धौर कस्बे में बनाए गए क्वॉरंटाइन सेंटर में रखा गया था। रविवार देर रात महिला का सैंपल कोरोना पॉजिटिव आया है, जिसके बाद प्रशासन ने कस्बे के एक किलोमीटर के क्षेत्र को सील कर दिया है और क्वॉरंटाइन सेंटर सहित पूरे कस्बे को रात में ही सैनिटाइज किया गया है।

coronavirus green zone barabanki woman tested positive for covid 19

28 अप्रैल को भेजी गई थी महिला की रिपोर्ट

बाराबंकी जिला ग्रीन जोन होने के बाद कोरोना वायरस से अछूता जनपद पॉजिटिव शहरों की सूची में शामिल हो गया। 28 अप्रैल को भेजी गई नमूने में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि बीते 28 अप्रैल को 28 वर्षीय महिला लखनऊ से बाराबंकी के सिद्धौर कस्बा अपने पति और बच्ची के साथ ससुराल आई थी। प्रशासन ने सिद्धौर कस्बे में बनाए गए क्वॉरंटाइन सेंटर में रखा था, जिसके बाद इन सभी का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। र​विवार की देर रात महिला का सैंपल कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद महिला को लेवल 1 के हॉस्पिटल सतरिख में शिफ्ट कर दिया गया है।

एक किलोमीटर क्षेत्र को किया सील

प्रशासन ने कस्बे के एक किलोमीटर के क्षेत्र को सील कर दिया है और क्वॉरंटाइन सेंटर सहित पूरे कस्बे को रात में ही सैनिटाइज किया गया। 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम जांच रिपोर्टों पर निगाह बनाए हैं। कोविड-19 को लेकर के जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। संदिग्ध मामले आने पर उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है और नमूने लेकर जांच को भेजा जा रहा है। इधर पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है, जिसके चलते प्रशासन ने रात में ही क्वॉरंटाइन सेंटर और पूरे कस्बे को सैनिटाइज कराते हुए पूरे कस्बे को सील कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+