Barabanki: प्यार में रोड़ा बना पति तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया मर्डर, फिर जला दिया शव

Barabanki News: हत्या की सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां पत्नी ने अपने पति की हत्या कर उसके शव को जला दिया क्योंकि, वह उसके प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था। महिला ने इस हत्याकांड को अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

वहीं, अब पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि टिकैतनगर थाना क्षेत्र के नबीपुर मजरे खेतासराय निवासी वृद्ध महिला रमपता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Barabanki News

वृद्ध महिला रमपता ने बताया था कि उसकी बहू निशा के साथ उसके अज्ञात प्रेमी व निशा के पिता और भाई ने मेरे पुत्र संजीत की हत्या कर दी और शव को जला दिया। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302/201 में एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई।

जांच पड़ताल और पूछताछ के बाद पुलिस ने निशा देवी, गिरजोधन रावत, रामकेदार और शिवराम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभिुक्तगण के पास से दो मोबाइल तथा मृतक संजीत की जली हुई हड्डी व राख एवं घटना में प्रयुक्त दुप्ट्टा बरामद किया गया।

मृतक संजीत की पत्नी निशा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके गांव के ही गिरजोधन से अवैध संबंध थे। जिसका उसके पति संजीत द्वारा विरोध किया जाता था। इसी के चलते निशा व गिरजोधन ने संजीत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत 25 जुलाई की रात को गिरजोधन द्वारा संजीत को जमकर शराब पिलाई।

इसके बाद नशे में धुत संजीत की निशा और उसके प्रेमी गिरजोधन ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों ने संजीत के गले में फांसी का फंदा लगाकर खिंड़की से शव लटका दिया। इस हत्याकांड में निशा ने अपने पिता और भाई को बुलाया और उन्हें भी इस प्लान में शामिल किया।

इसके बाद सभी ने मिलकर सबूत मिटाने के लिए संजीत के शव को आग के हवाले कर दिया। बता दें कि संजीत को मां को बहू निशा पर शक हुआ तो उन्होंने 8 अगस्त को अपनी बहू, बहू के पिता-भाई और प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी निशा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+