बेंगलुरू में सभी गणेश पंडाल में लगेगी वीर सावरकर की फोटो

बेंगलुरू, 30 अगस्त। गणेश उत्सव के लिए देशभर में तैयारियां जोरशोर से चल रही है। गणेश चतुर्थी के आयोजन से जुड़ी समिति बेंगलुरू महानगर गणेशोत्सव समिती भी इसके लिए तैयारियां कर रही है। बीबीएमपी चीफ कमिश्नर तुषार गिरिनाथ ने सोमवार को सभी गणेशोत्सव आयोजन से जुड़ी समिती के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी से जुड़े सभी जरूरी व्यवस्थाएं करें। समिति के सदस्य प्रकाश राजू ने कहा कि गणेश चतुर्थी यात्रा 2,3,4 और फिर 9,10,11 सितंबर को निकलेगी। उन्होंने इस बात की भी जानकारी कि विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर को सभी पंडाल में लगाया जाएगा।

savarkar

प्रकाश राजू ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर झांकी में स्वतंत्रता सेनानियों की भी झांकी को निकाला जाएगा। समिति ने अपनी एक रिपोर्ट दी है और बीबीएमपी को सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा है। जिसमे ट्रैफिक व्यवस्था को संभालना, स्ट्रीट लाइट को कार्यक्रम के दौरान सुचारू रखना अहम है। इसके अलावा बीबीएमपी से अपील की गई है कि वह वह झील के पास क्रेन को भी तैनात करें। हेब्बल, सैंकी, उल्सूर, येदियूर में मूर्ति विसर्जन के दौरान क्रेन को तैनात किया जाए।

बता दें कि गणेश चतुर्थी के मौके पर बेंगलुरू में सभी मीट शॉप को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर बड़े स्तर पर मीट की बिक्री पर रोक लगाई गई है। सिविक बॉडी बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका ने सोमवार को कहा है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर पशु वध और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। बेंगलुर में मीट पर प्रतिबंध पर एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह देश के संविधान के खिलाफ है। मैं क्या खाऊंगा, क्या पहनूंगा यह सरकार तय नहीं करेगी। कर्नाटक में 80 फीसदी लोग मांस खाते हैं, सरकार ने मीट बैन करके गरीबों को सजा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+