गोवा। गोवा के एक स्कूल में प्रोयगशाला में प्रेक्टिकल के दौरान किसी जहरीली गैस से हाल बच्चों की हालत खराब हो गई। स्कूल के प्रवक्ता ने कहा कि पणजी से 35 किलोमीटर दूर बंदरगाह शहर वास्को के संत एंड्रू स्कूल के छात्रों ने प्रयोगशाला परीक्षण के दौरान किसी गैस को सूंघने के बाद सिर चकराने की शिकायत की थी। स्कूल के प्रवक्ता ने बताया कि यह नियमित प्रयोग था। लेकिन बच्चे इस दौरान किसी गैसीय पदार्थ के सीधे संपर्क में आ गए थे।
खबर है कि बच्चों को चिकालिम गांव स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक जांच के बाद सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई।