लाख समझाने पर भी नहीं माना ब्वॉयफ्रेंड, गर्भवती गर्लफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम

अपने प्रेमी के शादी से इंकार पर लड़की ने लड़के को कमरे में बुलाकर ऐसा खौफनाक खेल खेला कि कहानी जानकर पुलिस भी सकते में हैं।

बेंगलुरू। रेलवे प्लेटफॉर्म पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंजाम हुआ है। प्रेमिका के गर्भवती हो जाने पर जब प्रेमी ने शादी की बात नहीं मानी तो लड़की ने उसे जिंदा जला दिया।

crime

21 साल की मेडिकल की स्टूडेंट श्रुति जालाझल्ली में मेडिकल की छात्रा है। जबकि 27 साल का मंसूर बंगलुरू रेलवे स्टेशन पर एक दुकान चलाता था। स्टेशन से ही कुछ महीनों पहले दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी।

श्रुति मैसुरू जाने के लिए हर हफ्ते स्टेशन आती थी और यहीं उसकी मुलाकात मंसूर से हुई। मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों अक्सर मिलने-जुलने लगे।

बीते हफ्ते दोनों एक कमरे में ठहरे थे, जिसमें आग लग गई थी और इसमें मंसूर बुरी तरह से झुलस गया था और श्रुति भी घायल हुई थी। मंसूर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने अब मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मंसूर को जला कर मार देने के आरोप में श्रुति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मंसूर और श्रुति छह महीने से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। लड़की गर्भवती हो गई तो उसने मंसूर से शादी करने की बात कही जबकि मंसूर ने शादी में असमर्थता जताते हुए श्रुति से गर्भपात को कहा।

कमरे में बुलाकर प्रेमी को जलाया

डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के मुताबिक, मंसूर के शादी ना करने से श्रुति खफा थी और उसने एक दिन मंसूर की हत्या की साजिश रच ली। श्रुति ने शहर के एक हॉटल में किराए पर कमरा लेकर मंसूर को वहां मिलने बुला लिया।

मंसूर के आने पर उसने जूस में नींद की गोलियां मिलाकर उसको पिला दी, जिससे कुछ देर में ही वो अचेत हो गया। इसके बाद श्रुति ने मंसूर के ऊपर और कमरे में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

आग लगाकर श्रुति दौड़कर कमरे से बाहर आ गई और अचानक ही आग लग जाने की बात कही। वो खुद भी इस मामले में झुलस गई। बुरी तरह से जल गए मंसूर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने जब श्रुति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+