बेंगलुरू में दिनदहाड़े संघ कार्यकर्ता की हत्या, तफ्तीश जारी
बेंगलुरू। बेंगलुरू के भीड़भाड़ वाले इलाके में संघ कार्यकर्ता की निर्ममता से हत्या कर दी गई। आरएसएस के कार्यक्रम से घर लौटते वक्त पहले से घाट लगाए अज्ञात हमलावरों ने उसपर हमला कर दिया।

मोटर साईकिल सवार हमलावरों ने संघ कार्यकर्ता पर 35 साल के रूद्रेश पर अचानक हमला कर दिया। घटना बेंगलुरू के शिवाजीनगर में हुई। संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रुद्रेश बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में वो अपने तीन दोस्तों के साथ बातचीत करने के लिए रुक गए।
वो अपने दोस्तों से बात कर ही रहे कि काले रंग की पल्सर बाइक सवार हमलावरों ने उनपर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रूद्रेश आर मंडल की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपो बता दें कि रुद्रेश शिवाजीनगर संघ शाखा के प्रमुख थे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि हाल ही में केरल में एक माकपा नेता के. मोहनन की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। रएसएस कार्यकर्ताओं पर माकपा नेता की हत्या का आरोप लगा था।












Click it and Unblock the Notifications