71 लाख रुपये के 2000 के नए नोट जब्त, तीन गिरफ्तार

कर्नाटक के करकाला में उदुपी पुलिस ने तीन लोगों को 71 लाख रुपये की नई करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है।

बंगलुरू। कुछ समय पहले ही बाजार में आए 2000 के नए नोटों की करेंसी के साथ उदुपी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक के करकाला में एक कार से बरामद किए गए इन नोटों की कीमत 71 लाख रुपए है।

note

उदुपी पुलिस ने शुक्रवार को कार में जा रहे इमरान दीपक और आसिफ को रोका तो उनके पास से 2000 के नोटों की गड्डियां मिलीं। पुलिस ने पैसा के बारे में पूछा तो ये तीनों नहीं बता पाए।

पुलिस ने नोटों को सीज कर दिया और इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले को आयकर विभाग के हवाले कर दिया है। आयकर विभाग ही मामले की आगे जांच करेगा।

8 नवंबर को पीएम ने 500 और 1000 को नोटों पर पाबंदी की घोषणा की थी, इसे पीएम ने भ्रष्टाचार और कालाधन पर पाबंदी के लिए उठाया गया कदम बताया था।

इस घोषणा के बाद बाजार में 2000 और 500 के नए नोट लाए गए हैं। एक तरफ देशभर में बैंकों और एटीएम के सामने रुपयों के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं, तो वहीं देशभर से नए नोटों की कालाबाजारी और अवैध रूप से बड़ी नकदी भी लगातार बरामद हो रही है।

नए नोटों की कालाबाजरी के मामले लागातर सामने आ रहे

देशभर में पुलिस और आयकर विभाग लगातार नए नोटों की कालाबाजारी रोकने को छापे मार रहे हैं। जितनी बड़ी संख्या में नए नोट बरामद हो रहे हैं, वो चौंकाने वाले हैं।

गुरूवार को ही हैदराबाद में 5 लोगों को 95 लाख रुपये की नई करेंसी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है।

एक दिन पहले ही बंगलुरू पुलिस ने 5 करोड़ के नोट सीज किए हैं। दो लोगों से बरामद की गई इस रकम ने पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए। इस रकम में हाल में बाजार में आए 2000 और 500 के नोट ही ज्यादा मात्रा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+