राज्यसभा चुनाव: BJP का आरोप- JDS विधायक ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को दिखाया अपना मतपत्र
बेंगलुरु, 10 जून: कर्नाटक विधानसभा में राज्यसभा चुनाव 2022 के तहत वोटिंग जारी है। कर्नाटक की 4 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। ऐसे में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस ने अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच बीजेपी ने जेडीएस विधायक के वोट को अयोग्य ठहराने के लिए चुनाव आयोग से शिकायत की है।

Recommended Video
बीजेपी ने चुनाव अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना (देवगौड़ा के बेटे) ने अपना मतपत्र कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को दिखाया है, जो कांग्रेस के पोलिंग एजेंट हैं। इस आधार पर रेवन्ना के वोट को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।
दरअसल, 3 सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ऐसे में मुकाबला काफी कड़ा है। कर्नाटक के मंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने भरोसा जताते हुए कहा, "मुझे यकीन है हमारे तीनों उम्मीदवार निर्वाचित होंगे। सिद्धारमैया भी कांग्रेस को वोट देने से पहले 2-3 बार सोचेंगे, मुझे लगता है वे भी BJP को वोट देंगे। लोकतांत्रिक सिद्धांतों का मूल्य रखने वाला कोई भी व्यक्ति कांग्रेस और JDS को कभी वोट नहीं देगा। चुनाव पर बीजेपी राज्यसभा उम्मीदार लहर सिंह ने कहा कि मुझे पार्टी का आशीर्वाद है तो मुझे जरूर समर्थन मिलेगा और मैं राज्यसभा जाऊंगा।
आपको बता दें कि कर्नाटक में चार सीटों के लिए चुनाव जारी है। अगर आंकड़ों की बात करें तो बीजेपी के पास 121 विधायक है तो वह दो सीटें आसानी से जीत सकती है, लेकिन उसने अपने तीन उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा हैं। वहीं कांग्रेस के पास 70 विधायक है। कांग्रेस एक एक सीट आसानी से जीत सकता है, लेकिन पार्टी के दो उम्मीदवार चुनावी मैदार में हैं। वहीं एचडी कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस की बात करें तो उनके पास 32 एमएलए हैं, उसने भी एक उम्मीदवार खड़ा किया है। ऐसे में कर्नाटक का राज्यसभा चुनाव काफी तोड़तोड़ वाला बना गया है।












Click it and Unblock the Notifications