बेंगलुरु में BJP पार्षद हत्या मामले में 5 लोग गिरफ्तार, 1 महिला काउंसलर शामिल

भाजपा नेता की हत्या मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में एक महिला काउंसलर भी शामिल है।

बेंलगुरू। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद किथागनहल्ली वासु के हत्या मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में एक महिला काउंसलर भी शामिल है। इन्हें भाजपा पार्षद के हत्या के आरोप में शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

 Of the 5 people arrested for murder of BJP member Kithaganahalli Vasu

आपको बता दें कि बेंगलुर ग्रामीण जिले के अनेकल में भाजपा पार्षद किथागनहल्ली वासु की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। वो किथागनहल्ली वासु नाम से अपने इलाके में काफी मशहूर थे। उनका असली नाम श्रीनिवास प्रसाद था। उनके करीबी कहते है कि वो काफी मधुर बोलने वाले थे और किसी से उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उनकी हत्या कर दी गई।आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल 16 अक्टूबर को एक आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी।

इन हत्या के बाद आरएसएस ने कर्नाटक सरकार से अपील की है वो राजनीतिक रूप से प्रेरित हत्याएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाए। गौरतलब है कि पिछले 2 साल में आरएसएस-वीएचपी-बीजेपी के 10 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+