कर्नाटक में 31 जनवरी से नाइट कर्फ्यू की पाबंदियां खत्म, बेंगलुरु में इस दिन से खुलेंगे स्कूल
कोरोना वायरस के मामलों में कमी को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने शनिवार को राज्य भर में कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी। इसके अलावा राज्य सरकार ने 31 जनवरी से रात्रि कर्फ्यू को खत्म करने का फैसला लिया है।
बेंगलुरु, 29 जनवरी। कोरोना वायरस के मामलों में कमी को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने शनिवार को राज्य भर में कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी। इसके अलावा राज्य सरकार ने 31 जनवरी से रात्रि कर्फ्यू को खत्म करने का फैसला लिया है। वहीं, राजधानी बैंगलुरु में सोमवार से सभी स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है, हालांकि सरकार ने कहा कि स्कूलों में कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल का पूर्णत: पालन किया जाए।

50% क्षमता के साथ खुलेंगे होटल, रेस्त्रां, सिनेमाहॉल रहेंगे बंद
इसके अलावा होटलों, बार, पब को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की गई है। फिलहाल सिनेमा हॉल पूर्णत: बंद रहेंगे। शादी समारोहों में ज्यादा से ज्याद 300 लोग शामिल हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें: 2 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, बजट पर करेंगे चर्चा
Recommended Video
वहीं गोवा, केरल और महाराष्ट्र से राज्य में आने वाले लोगों को कोरोना वायरस का नेगेटिव सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा। बता दें कि कर्नाटक में 28 जनवरी तक के डेटा के अनुसार 2.88 लाख एक्टिव कोरोना केस हैं, जिनमें से 5477 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं राज्य में कोरोना मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर 1.90% है।
भारत में सामने आए कोरोना के 2.35 लाख केस
वहीं, यदि पूरे भारत की बात करें तो कोरोना को लेकर भारत की स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। शनिवार को भारत में कोरोना के 2.35 लाख केस सामने आए, जोकि पिछले दिन से 6 प्रतिशत कम है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 871 लोगों की मौत हो गई। वहीं, देश में कोरोना वायरस टीकाकरण 164.04 करोड़ डोज के पार पहुंच चुका है। देश के 95 प्रतिशत पात्र युवाओं को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 75 प्रतिशत युवा पूरी तरह से वेक्सिनेटेड हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications