कांग्रेस को आधार देने बैंगलुरु से चुनाव लड़ेंगे नंदन नीलेकणि

nandan nilekani
बेंगलुरू। इन्फोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलकेणि औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस ने उनके पार्टी में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। नीलकेणि न केवल पार्टी में शामिल हुए बल्कि उन्हें बेंगलुरू दक्षिणी से लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी भी बनाया गया है। 58 साल के नंदन नीलकेणि यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉर्टी ऑफ इंडिया यानी की यूआईडीएआई के चेयरमैन भी हैं। उनके ना पर आधार कार्ड को सफलता पूर्वक चलाने का श्रेय है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी. परमेश्वर ने नीलकेणि ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। नीलकेणि ने पार्टी में शामिल करने और उनके गृह क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अनुमति देने के लिए परमेश्वर को धन्यवाद दिया।

Did You Know: नंदन नीलकेणि का सैलरी 203,545 डॉलर है।

नीलकेणि का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और पांच बार चुनाव जीत चुके एच.एन. अनंत कुमार से होगा। अनंत कुमार इस क्षेत्र से 1996 से लगातार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। नीलकेणि ने मीडिया से कहा, "मैं इसे कांग्रेस के माध्यम से लोगों की सेवा करने का एक अवसर और सम्मान के रूप में देखता हूं। मैं पार्टी के बेंगलुरू दक्षिण सीट से लोकसभा चुनाव में उतारने के फैसले के लिए भी आभारी हूं। इस मौके पर नीलकेणि की पत्नी रोहिणी या उनके परिवार का कोई भी सदस्य आश्चर्यजनक रूप से मौजूद नहीं था।

Did You Know: इंफोसिस के सह संस्थापक और यूआईडी कार्ड के अध्यक्ष नंदन नीलकेणि की सैलरी साल 2007 में 203,545 डॉलर सालाना थी। उनके पास कूल 1.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+