कर्नाटक: नवोदय विद्यालय में कोरोना की दहशत, बुखार आने के बाद कराए टेस्ट में मिले 32 पॉजिटिव
बेंगलुरु, 28 अक्टूबर: कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब देशभर में फिर से चीजें पटरी पर आ गई है। स्कूल-कॉलेज से लेकर बाजारों में रौनक लौटने लगी है। हालांकि अभी भी कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन पहले की तुलना में राहत है। इस बीच कर्नाटक के हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां की एक स्कूल में 32 स्टूडेंट्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव मिला है, जिसके बाद प्रशासन में हड़ंकप मच गया।

जानकारी के मुताबिक राज्य के कोडागु जिले में उपायुक्त डॉ. बीसी सतीश ने गलीबीडु के एक स्कूल का दौरा किया, जहां 32 छात्रों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव मिला है। सभी छात्र स्पर्शोन्मुख (asymptomatic) हैं, जिसका मतलब है कि उनमें संक्रमण का काेई लक्षण दिखाई नहीं देता है। इसलिए कोरोना से बचाव के लिए लोगों का मास्क लगाना जरूरी है, जिनकी निगरानी की जा रही है।
Recommended Video
इससे पहले इसी स्कूल में बुधवार को 12 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। खबर के अनुसार स्कूल के अंदर कोरोना वायरस का पता उस वक्त चला, जब कई बच्चे बुखार की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों का कोरोना टेस्ट करवाने की व्यवस्था की। जिसमें अब तक 32 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
वहीं अब कोडागु के उपायुक्त डॉ. बीसी सतीश ने भी इसकी सूचना मिलते ही स्कूल का दौरा किया और हालातों का जायजा लिया। सभी छात्र स्पर्शोन्मुख हैं और उनकी निगरानी की जा रही है। बता दें कि कोडागु स्थित ये स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय है। इधर राज्य में कोरोना की स्थिति की बात करें तो बीते 24 घंटे में यहां कोविड-19 के 277 नए मामले आए। राज्य में 8510 कोरोना के मामले एक्टिव है।












Click it and Unblock the Notifications