मां ने मारा थप्पड़ तो बेटी ने चाकू से फाड़ दिया मां का पेट और चली गई अंडमान निकोबार घूमने

बेंगलुरू। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की ने अपनी मां के पेट में चाकू गोदकर हत्या कर दी। अमृता नाम की आरोपित लड़की ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। वहीं अपने भाई हरीश पर हमला कर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने के लिए अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए निकल गई।

पहले भाई पर किया चाकू से हमला

पहले भाई पर किया चाकू से हमला

घायल अवस्था में हरीश ने अपनी मदद के लिए रिश्तेदारों को बुलाकर पुलिस को सूचना दिया। युवक ने बताया कि सोमवार करीब चार बजे दीदी अलमारी में से कोई सामान निकल रही थी तो मैं उसकी मदद करने के लिए गया तो उसने मुझे चाकू मार दिया। जब मैं चीखने लगा तो मां दौड़कर आई और उसने बहन को थप्पड़ मार दिया।

मां ने मारा थप्पड़ तो चाकू गोदकर मार डाला

मां ने मारा थप्पड़ तो चाकू गोदकर मार डाला

इसके बाद अमृता ने मां के पेट में चाकू गोदकर हत्या कर दी। हरीश ने बताया कि इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर बेंगलुरू एयरपोर्ट चली गई। हरीश ने बताया कि बहन ने बताया कि उसका ट्रांसफर हैदराबाद हो गया है और उसे बेंगलुरू से जाना पड़ सकता है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तुरंत एक टीम बनाकर आरोपी युवती को पकड़ने के लिए पोर्ट ब्लेयर भेजा।

पुलिस ने पोर्ट ब्लेयर से किया गिरफ्तार

पुलिस ने पोर्ट ब्लेयर से किया गिरफ्तार

वहां स्थानीय पुलिस की मदद से अमृता को पकड़ लिया गया है। जानकारी के मुताबिक अमृता कर्जे केकारण परेशान चल रही थी, जिसके चलते उसने अपना तबादला बेंगलुरू के लिए करा लिया था। पुलिस ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं।

खुलासाः पत्नी और प्रेमिका को एक ही घर में रखता था रंजीत बच्चन, दूसरी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+