खुलासाः पत्नी और प्रेमिका को एक ही घर में रखता था रंजीत बच्चन, दूसरी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार हत्या में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि घटना में शामिल शूटर जितेंद्र अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि रंजीत की हत्या उनकी दूसरी पत्नी स्मृति के प्रेमी दीपेंद्र ने ही कराया है। इस वारदात में स्मृति भी शामिल है क्योंकि वो रंजीत से छुटकारा पाना चाहती थी।

पत्नी और प्रेमिका को साथ रखता था रंजीत बच्चन

पत्नी और प्रेमिका को साथ रखता था रंजीत बच्चन

ससुराल वालों ने बताया कि रंजीत एक ही घर में पत्नी और प्रेमिका दोनों को रखे हुए था। अवैध संबंधों को लेकर पति-पत्नी में कई बार अनबन भी हुई थी। अवैध संबंधों का विरोध करने पर रंजीत पहली पत्नी को धमकाता था, जिसके चलते उसने पुलिस में भी शिकायत की थी। वहीं मौसेरे भाई आदित्य ने बताया कि वह रात को अपने एक परिचित अभिषेक पटेल और उसकी पत्नी ज्योति पटेल के साथ गोरखपुर से चले थे।

दूसरी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई हत्या

दूसरी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई हत्या

पुलिस ने खुलासे में बताया कि दीपेंद्र और स्मृति दोनों ही रंजीत बच्चन से छुटकारा पाना चाहते थे। बीते 5 जनवरी को दीपेंद्र और स्मृति ने हत्या का प्लान बनाया। दीपेंद्र विकासनगर के होटल में रुका था। 29 और 30 जनवरी को रंजीत की रेकी की गई। 1 फरवरी को रायबरेली से चलकर लखनऊ पहुंचे। वहीं हत्या में इस्तेमाल की गई सफेद बलेनो कार को भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा हमारे पास हैं सारे सबूत

पुलिस ने कहा हमारे पास हैं सारे सबूत

पुलिस का दावा है कि उसके पास हर कदम का सीसीटीवी फुटेज है। हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद रायबरेली भाग गए थे। यहां तक कि दीपेंद्र ने हत्या के दिन जो फोन, सिम इस्तेमाल किया था उसे भी बरामद कर लिया गया है। हत्या के दिन पहने गए जूते भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि ये घृणा के चलते हत्या की गई है और हमारे पास पूरे सबूत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+