Karnataka: 'बजरंग दल बैन' का मुद्दा गरम, CG BJP MLA बोले- हनुमान जी ठिकाने लगा देंगे, टी स्टॉल पर दिखे नड्डा
karnataka elections में धर्म, आरक्षण और करप्शन का मुद्दा प्रमुख है। प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी। सीएम बोम्मई ने बीजेपी को बहुमत का भरोसा जताया है। कांगेस पर छत्तीसगढ़ MLA ने भी तीखा हमला बोला है।

कर्नाटक के चुनावी घोषणा पत्र में Bajrang Dal Ban Congress के गले की फांस बनता दिख रहा है। कई राज्यों में कांग्रेस का जबरदस्त विरोध हो रहा है। बीजेपी कर्नाटक के अलावा दूसरे राज्यों में भी इस प्रस्ताव का विरोध किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री और वेटरन भाजपाई बीएस येदियुरप्पा ने एक सवाल के जवाब में कहा, 10 मई के चुनाव में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर एक अन्य चुनावी प्रचार मामले में कानूनी कार्रवाई पर विचार किए जाने की बात कही।
येदियुरप्पा ने अखबार में छपे कांग्रेस के एक चुनावी ऐड के बारे में लीगल एक्शन की वॉर्निंग देते हुए कहा कि वे सीनियर नेताओं के मशविरे के बाद इस संबंध में कोई अंतिम फैसला करेंगे। उन्होंने मानहानि के केस की चेतावनी दी है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, "कांग्रेस हताश है, गलतियां करती है और फिर ओवररिएक्ट करती है। उनकी विश्वसनीयता नहीं है। लोगों द्वारा अपनी गलती पर प्रतिक्रिया देने के ठीक बाद, वे कह रहे हैं कि वे हनुमान मंदिर बनाएंगे।"
बोम्मई ने दावा किया कि वरुणा में, हमारे पास पहले दिन से भाजपा उम्मीदवार के लिए एक सकारात्मक रिपोर्ट है। हम सर्वेक्षणों से अधिक संख्या की उम्मीद कर रहे हैं। हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा।
कांग्रेस फिल्मी सितारों के भरोसे!
उन्होंने कहा, हम वरुण में मजबूत कर रहे हैं, सिद्धारमैया फिल्मी सितारों को ला रहे हैं। वे गलतियाँ करते हैं और फिर स्पष्टीकरण देते हैं। कैमरे की इस दुनिया में वे अपनी गलती को सही नहीं ठहरा सकते। बीजेपी को पीएम के दौरे से हमें फायदा होगा।
बजरंग दल पर बैन के प्रस्ताव का मुद्दा केवल कर्नाटक तक महदूद हो, ऐसा नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, अभी राज्य में बैन पर फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर ऐसा हो सकता है।
सीएम भूपेश के इस रूख पर बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा सीएम को पहले नक्सलियों पर लगाम लगाने की नसीहत दे दी और कहा, पहले कानून व्यवस्था संभालो, पहले माफिया को संभालो।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, भाजपा समर्थक बजरंग दल और बजरंगी भगवान हनुमान के भक्त हैं। आप उन पर प्रतिबंध लगाने की हिम्मत नहीं कर सकते। हनुमान जी आपको ठिकाने लगा देंगे।
उन्होंने बयान से पहले राजधानी रायपुर में समर्थकों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। बीजेपी इस मुद्दे को भुनाने के प्रयास के अलावा जनसंपर्क भी कर रही है। इसकी मिसाल सड़क किनारे बनी टी स्टॉल पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को चाय पीते देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications