karnataka Election Result: कर्नाटक में BJP के दर्जनों मंत्रियों की हार, देखें पूरी लिस्ट
karnataka Election Result 2023: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के एक दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्री विधानसभा चुनाव में हार गए हैं।

karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनावों-2023 में कांग्रेस ने जोरदार जीत हासिल की है। कर्नाटक में हार के साथ भाजपा का दक्षिणी राज्यों से सफाया हो गया है। कर्नाटक में कांग्रेस ने 131 सीटें जीती हैं और पांच और सीटों पर आगे है। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित एक दर्जन कैबिनेट मंत्रियों ने जीत हासिल की तो वहीं दर्जनों मंत्री कर्नाटक में हार गए।
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सिहगांव निर्वाचन क्षेत्र से 35000 से अधिक मतों के अंतर और 54.95 प्रतिशत वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है। इसके साथ ही 11 मंत्रियों ने जीत हासिल की। लेकिन हारने वाले मंत्रियों की संख्या 12 से ज्यादा है।
मंत्री वी सोमन्ना और आर अशोक ने दो-दो सीटों से चुनाव लड़ा था। जबकि आर अशोक ने अपनी पद्मनाभनगर सीट बरकरार रखी और कनकपुरा सीट से में हार गए। कनकपुरा सीट से डीके शिवकुमार जीते हैं। मंत्री वी सोमन्ना वरुणा और चामराजनगर सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन वो दोनों सीट हार गए।
कर्नाटक चुनाव 2023 में हारने वाले मंत्रियों की लिस्ट
1. गोविंद करजोल (Govind Karjol) मुधोल विधानसभा सीट से हारे हैं।
2. जेसी मधुस्वामी (JC Madhuswamy) चिक्कानायकनहाली विधानसभा सीट से हारे हैं।
3. बीसी पाटिल (BC Patil) हिरेकेरूर विधानसभा सीट से हारे हैं।
4. शंकर पाटिल मुननकोप्पा (Shankar Patil Munenkoppa) नवलगुंद विधानसभा सीट से हारे हैं।
5. हलप्पा बसप्पा अचार (Halappa Achar) येलबुर्गा विधानसभा सीट से हारे हैं।
6. बीएस श्रीरामुलु (B Sriramulu) बेल्लारी विधानसभा सीट से हारे हैं।
7. के सुधाकर (K Sudhakar) चिकबल्लापुर विधानसभा सीट से हारे हैं।
8.वी सोमन्ना (V Somanna) ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों सीट वरुणा और चामराजनगर से हार गए है।
9.आर अशोक (R Ashoka) ने भी दो सीटों से चुनाव लड़ा था हालांकि वह पद्मनाभनगर सीट से जीत गए हैं लेकिन दूसरी कनकपुरा सीट से हार गए हैं।
10. केसी नारायण गौड़ा (KC Narayana Gowda) केआर पीट (KR Pete) विधानसभा सीट से हारे हैं।
11.बीसी नागेश (BC Nagesh) टीपुर विधानसभा सीट से हारे हैं।
12. मुरुगेश निरानी (Murugesh) बीलागी ( Beelagi) विधानसभा सीट से हारे हैं।
13. एमटीबी नागराज (MTB Nagaraj) होसकोटे विधानसभा सीट से हारे हैं।












Click it and Unblock the Notifications