Opinion Poll: जानिए कैसा रहा कर्नाटक सीएम का कामकाज? ओपिनियन पोल में आए चौंकानें वाले आंकड़े
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सी वोटर ने एक सर्वे किया, जिसमें 50 फीसदी लोगों ने सीएम बसवराज बोम्मई का कामकाज खराब बताया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। बीजेपी अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं, कांग्रेस इस बार कड़ी टक्कर के साथ मैदान में खड़ी है। लेकिन इस चुनाव में जनता अपने सीएम बसवराज बोम्मई को लेकर क्या राय रखती है, आइए जानते हैं इस ओपिनियन पोल में...
10 मई को कर्नाटक विधानसभा के लिए वोट पड़ने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनैतिक पार्टियां जनता के बीच जाकर अपने-अपने कामकाज को दिखा रही हैं। वहीं, सी वोटर ने एक सर्वे किया जिसमें बेहद ही चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
सी वोटर के आंकड़ों के हिसाब से ओपिनियन पोल में शामिल लोगों में से महज 26 फीसदी लोग ही सीएम बसवराज बोम्मई के कामकाज से संतुष्ट दिखाई दिए। जबकि महज 24 फीसदी लोगों ने उनके कामकाज को औसत बताया वहीं, 50 फीसदी लोगों ने उनके काम को खराब बताया।
सी वोटर के अनुसार, ये सर्वे उन्होंने 12 हफ्तों में 73 हजार 774 लोगों से बात करते हुए किया। ये सर्वे सभी 224 सीटों पर किया गया है। वहीं, 29 अप्रैल को पिछला ओपिनियन पोल के बाद ये 6 हजार 420 लोगों से राय ली गई है।
कर्नाटक में सीएम बसवराज बोम्मई का कामकाज कैसा रहा?
अच्छा - 26 फीसदी
औसत - 24 फीसदी
खराब- 50 फीसदी
ये सर्वे सी वोटर की तरफ से किया गया। इस सर्वे में कही गई बातें लोगों की व्यक्तिगत राय के आधार पर है। इस सर्वे के लिए One India Hindi जिम्मेदारी नही लेता है।












Click it and Unblock the Notifications