karnataka election 2023 से पहले बेंगलुरू के ऑटो रिक्शा ड्राइवर की ये मुहिम भाजपा के लिए बनी मुसीबत
कर्नाटक चुनाव से ठीक पहले बेंगलुरू के ऑटो ड्राइवर्स भाजपा सरकार के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर चुके हैं। सोशल मीडिया के जरिए विरोध करते हुए ऑटो ड्राइवर्स ने एक मुहिम छेड़ रखी है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अब जब होने वाली है इसी बीच राजधानी बेंगुलरू के ऑटोरिक्शा ड्राइवर भाजपा सरकार के लिए नई मुसीबत खड़ी कर चुके हैं। कुछ दिन पहले बेंगलुरू के ऑटो ड्राइवरों ने बेंगलुरू में रैपिडो टैक्सियों को कम करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर एक दिन के लिए ऑटो रिक्शा सर्विस बंद कर दी थी। हालांकि, राज्य सरकार द्वारा ऑटो चालकों की मांगों का जवाब नहीं देने के बाद काम पर तो लौट आए हैं लेकिन ऑटो चालक एक और मुहिम छेड़ कर सरकार के खिलाफ मोर्चा लेने के लिए तैयार हो गए हैं।

याद रहे बेंगलुरु में 20 मार्च को राजधानी के 21 ऑटो चालकों के संगठनों ने राज्य में अनधिकृत बाइक टैक्सियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एक दिवसीय ऑटो हड़ताल की। इससे पहले ऑटो संगठन के नेताओं ने बाइक टैक्सी पर रोक लगाने की मांग को लेकर राज्य सरकार को तीन दिन का समय दिया था, लेकिन जैसे-जैसे समय सीमा बीतता जा रहा है और सरकार उनकी मांगों को ना ही पूरा कर रही है और ना ही कोई जवाब दिया। जबकि बेंगलुरू के ऑटो ड्राइवर्स ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के बंगले का घेराव भी किया था।
ऑटो चालकों की मांगों को कोई तबज्जों नहीं देने से नााराज राजधानी के ऑटो चालकों ने एक अभियान चला कर चुनाव से पहले भाजपा सरकार की मुसीबत बढ़ाने का मन बना लिया है। ऑटो ड्राइवर्स ने अपनी बीवी-बच्चों के साथ वीडियो बनाया है कि ऑटो चालक अपने परिजनों के साथ वीडियो बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह कहते हुए स्टेटस पोस्ट कर रहे हैं कि वे आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
ऑटो चालक सोशल मीडिया पर अपने परिवारजनों के साथ शेयर किए गए वीडियो में वो बता रहे हैं कि सरकार ने रैपिडो बाइक टैक्सियों पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, जिसके कारण हम इस चुनाव का बहिष्कार करेंगे। रैपिडो बाइक टैक्सी से बच्चों की स्कूल फीस नहीं भर पा रही है। माता-पिता बीमार हैं और दवा का खर्च नहीं उठा सकते। वीडियो में ऑटो चालक ने दावा किया है कि टैक्सी जीने का जरिया है।
इसके साथ ही कई वीडियो में ऑटो चालकों ने परिवहन मंत्री रामुलू से रैपिडो बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की गुहार लगाई है, परिवहन मंत्री रामुलु पहले ही कह चुके हैं कि वे पिछले सप्ताह बेल्लारी में चुनाव के दौरान ऑटो चालकों को अच्छी खबर देंगे. उन्होंने कहा था कि उन्होंने परिवहन विभाग के सचिव और आरटीओ आयुक्त को रैपिडो बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी लेकिन रैपिडो पर प्रतिबंध लगाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया। जिसके बाद ऑटो वाले ने एक वीडियो के जरिए अपनी पत्नी और बच्चों से नाराजगी जताते हुए कहा कि मिस्टर रामुलू ने झूठा वादा किया।












Click it and Unblock the Notifications