'यहां नागपुर शिक्षा नीति नहीं चलेगी', कर्नाटक में नई एजुकेशन पॉलिसी पर बोले डीके शिवकुमार
Karnataka Education Policy: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में नई शिक्षा नीति लागू करेगी।

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन के साथ-साथ अब कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार एक्शन में नजर आ रही है। एक दिन पहले जहां भाजपा शासन में कल्याण कर्नाटक रीजनल डेवलेपमेंट बोर्ड (केकेआरडीबी) घोटाले के जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं अब डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने राज्य की अपनी नई शिक्षा नीति को लेकर बड़े संकेत दिए हैं।
'कर्नाटक की अपनी शिक्षा नीति होगी'
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक राज्य की अपनी शिक्षा नीति होगी। इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की भी खिंचाई की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए लगभग तीन साल का समय लिया गया था।
डीके शिवकुमार का बयान
दरअसल, जब कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से जब पूछा गया कि क्या राज्य में नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी? इसके जवाब में राज्य के लिए तैयार किए गए घोषणापत्र का जिक्र करते हुए शिवकुमार ने कहा, "हम एक घोषणापत्र लेकर आए हैं, कर्नाटक में एक राज्य शिक्षा नीति होगी, कोई नागपुर शिक्षा नीति नहीं होगी। हम इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे।"
इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक की नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने आने वाले दिनों में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में संशोधन की संभावना का संकेत दिया था। बंगारप्पा के अनुसार स्कूली पाठ्यपुस्तकों को छात्रों के हित में संशोधित किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनका दिमाग "प्रदूषित" न हो।
पांच गारंटी पर सीएम सिद्धारमैया का बयान
वहीं कांग्रेस के चुनावी वादों के तहत पांच गारंटियों पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार ने सभी पांच चुनावी गारंटी को लागू करने का फैसला किया है। आज प्री कैबिनेट बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद थे। उन्होंने प्रेजेंटेशन देखा, इसे कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 2 जून को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।












Click it and Unblock the Notifications