Kanakapura Election Result 2023: कनकपुरा सीट से मुख्यमंत्री उम्मीदवार शिवकुमार 55,000 वोटों से जीते
Kanakapura Election Result 2023: कर्नाटक की कनकपुरा विधानसभा सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से डीके शिवकुमार और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपमुख्यमंत्री आर अशोक से लड़ रहे थे। डीके शिवकुमार जीत गए हैं।

Kanakapura Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस ने बहुतमत का आंकड़ा 112 पार कर लिया है। कर्नाटक की कनकपुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने 55 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।
कनकपुरा सीट पर अहम मुकाबला डीके शिवकुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक के बीच में था। जनता दल (सेक्युलर) के बीआर रामचंद्र इस सीट से मैदान में थे।
कनकपुरा विधानसभासीट पर कांग्रेस के डीके शिवकुमार का वर्चस्व रहा है। डीके शिवकुमार इस सीच से लगातार सात बार के विधायक हैं, इसलिए लोग उन्हें प्यार से 'कनकपुरा रॉक' कहते हैं।
Kanakapura Election Results 2023 Updates:
- डीके शिवकुमार चुनाव आयोग के अपनी जीत का प्रमाण पत्र भी ले चुके हैं।
-डीके शिवकुमार ने 55,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से एक प्रभावशाली जीत दर्ज की है। उन्हें सीट पर हुए कुल वोटिंग प्रतिशत का 74.94 प्रतिशत वोट मिले हैं।
-नागराजू 12,689 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे जबकि भाजपा के आर अशोक 10,930 मतों के साथ तीसरे स्थान पर थे।
-कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार राज्य विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की जीत पर भावुक हो गए।
-कांग्रेस की जीत पर डीके शिवकुमार ने कहा, ''मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था।''
Recommended Video

-कनकपुरा चुनाव रिजल्ट लाइव: शिवकुमार 40,000 वोटों से आगे (11:45 बजे तक के आंकड़)
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से 40,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
कनकपुरा चुनाव परिणाम लाइव: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से 12542 वोटों से आगे चल रहे हैं। (सुबह 10 बजे के आंकड़े)
- सात बार के विधायक कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। (सुबह 09 बजे तक के आंकड़े)

-कांग्रेस के डीके शिवकुमार और भाजपा उम्मीदवार आर अशोक के बीच कड़ा मुकाबला। मतगणना सुबह 8 बज से हुई शुरू।
जानिए कनकपुरा विधानसभा सीट के बारे में...?
कर्नाटक राज्य के रामनगर जिले में स्थित कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र बैंगलोर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसमें आठ विधानसभा सीटें शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications