Instagram पर शोशेबाजी पड़ी भारी, नकली AK-47 लिए बॉडीगार्ड के साथ बनाई रील, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Influencer Arun Kathare Arrest: फॉलोवर्स, व्यूज और लाइक पाने के लिए इंस्टाग्राम पर लोग काफी दिखावा करते हैं। पैसे और नाम कमाने के चक्कर में कभी-कभी यही दिलावा भारी पड़ जाता है। अब ऐसे ही एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसने नकली AK-47 लिए बॉडीगार्ड के साथ रील बनाई थी।

पुलिस ने जिस इंफ्लुएंसर को अरेस्ट किया है, उसका नाम अरुण कथारे है। बेंगलुरु पुलिस ने सोमवार (1 जून) को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि अरूण पिछले महीने शहर के एक होटल में बंदूकधारी बॉडीगार्ड के साथ घूम रहा था।

Influencer Arun Kathare

26 साल का इन्फ्लुएंसर अरुण कथारे बेंगलुरु के जेपी नगर में रहता है और मूल रूप से चित्रदुर्गा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक कथारे ने इंस्टाग्राम पर एक रील भी पोस्ट की, जिसमें वो नकली एके 47 गन पकड़े बॉडीगार्ड के साथ जा रहा है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बेंगलुरु में 26 वर्षीय इन्फ्लुएंसर, जिसने नकली AK-47 राइफलों और बॉडीगार्ड के साथ पोज देकर रील बनाई थी, उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

कोथनूर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर स्वत: संज्ञान लेते हुए अरुण कथारे को लोगों में दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस कथारे की एक्टिविटी पर पैनी नजर रख रही थी और उसे सूचना मिली कि कोई शख्स AK-47 लेकर घूम रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने कथारे को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने कथारे के खिलाफ नकली राइफल से दहशत फैलाने का मामला दर्ज किया और उसे आर्म्स एक्ट और आईपीसी की धारा 290 (अब भारतीय न्याय संहिता) के तहत गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि इन्फ्लुएंसर अरूण को इंस्टाग्राम पेज पर आभूषण और बंदूक लहराते देखा जा सकता है। वह पर्यटन स्थलों पर युवतियों, लग्जरी कारों और बाइक के साथ रील बनाने के लिए काफी पॉपुलर है।

इधर, अरुण कथारे को गिरफ्तार करने के बाद बेंगलुरु सिटी पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक चुटीला ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें कहा, "बैंगलोर सिटी पुलिस सिर्फ देखती नहीं है; हम कार्रवाई करते हैं।" पुलिस ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे लाइक हथकड़ी में बदल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+