बेंगलुरू में स्कूल छात्रा की हत्या की साजिश का हुआ खुलासा
बेंगलुरू। एकतरफा प्रेम प्रसंग में जिस तरह से 40 साल के ऑफिस ब्वाय ने दो लड़कियों पर स्कूल में गोली चला दी वह आश्चर्य करता है। इस घटना में एक छात्रा की मौत हो गयी जबकि एक अभी भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है साथ ही उसका कहना है कि यह एक सोचे-समझे प्लान के तहत की गयी हत्या है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि हत्या करने वाले आरोपी महेश ने छात्रा को इसलिए गोली मारी थी क्योंकि छात्रा ने उसका अपमान किया था। पुलिस को इस बात का भी पता चला है कि ऑफिस ब्वाय महेश ने छात्रावास में ऐसे नियमों को शुरु किया था जिसके चलते अन्य छात्रायें भी उससे नाराज थी।
महेश छात्राओं के साथ मालिक की तरह से व्यवहार करता था। एक आला पुलिस अधिकारी ने वनइंडिया को बताया कि छात्रा को महेश ने कई बार उससे प्यार करने को कहा लेकिन छात्रा ने हर बार उससे इनकार किया। कई बार ऐसा हुआ कि जब भी उस छात्रा का महेश से आमना-सामना हुआ उसकी सहेली भी उसके साथ थी। महेश ने छात्रा के साथ उसकी सहेली को भी गोली मार दी थी।

महेश ने गुस्से के चलते बदला लेने की ठानी और छात्रा और उसकी सहेली को परेशान करना शुरु कर दिया। साथ ही उसने छात्राओं से अपनी हद में रहने तक की भी धमकी दी। महेश छात्राओं से किसी से बात नहीं करने का नियम भी थोपा था और सभी छात्राओं को काफी परेशान करता था।
महेश की पीड़ित छात्रा ने स्कूल की प्रधानाचार्य से शिकायत भी की थी। छात्रा ने महेश के तोहफों को लेने से भी इनकार कर दिया था। इन सबके चलते महेश छात्रा से काफी नाराज चल रहा था। इन सबके चलते ही उसने बदला लेने की सोची जिसके बाद उसने पिस्तौल का इंतजाम किया और छात्रा को मारने के लिए बकायद षड़यंत्र भी रचा।

महेश छात्रावास में जब गया तो उसने पीड़िता को माथे पर गोली मार दी। वहीं उसकी सहेली जोकि दूसरे कमरे में थी उसे वह ढूढने लगा और जैसे ही वह उसके सामने आयी उसने उसे भी गोली मार दी। लेकिन महेश का निशाना चूक जाने की वजह से पीड़ित छात्रा की सहेली को माथे पर गोली नहीं लगी।












Click it and Unblock the Notifications