पूर्व मुख्यमंत्री HD Kumaraswamy का दावा- JDS किंग है, एग्जिट पोल में 30 का आंकड़ा भी सपना!

पूर्व मुख्यमंत्री HD Kumaraswamy JDS को कर्नाटक में किंग के रोल में देख रहे हैं। चुनाव नतीजों से दो दिन पहले कुमास्वामी ने वोटिंग वाले दिन ऐसा किस आधार पर कहा, ये जानना बेहद रोचक है। जानिए

HD Kumaraswamy

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में चुनावी नतीजों पर अनुमान का दौर शुरू हो गया है। अधिकांश पोल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभऱी है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने की राय इन पोल्स को से अलग है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को रामनगर में मतदान किया और कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जेडी (एस) पार्टी 'किंग' होगी।

वोट डालने के बाद जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने कहा, "हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि उचित विकास पाने के लिए जेडीएस उम्मीदवारों को आशीर्वाद दें। हमारी पार्टी किंग बनने जा रही है।"

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 224 विधानसभा सीटों पर मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला। चुनाव में जनता ने 2,615 उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में सील कर दिए।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने अपने परिवार के साथ रामनगर के एक मतदान केंद्र पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपना वोट डाला। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मतदान करने पहुंचीं।

इनके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, राज्य मंत्री के सुधाकर और कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष डीके शिवकुमार सहित कई प्रमुख नेता शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे।

गौरतलब है कि बुधवार को हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को कर्नाटक में स्पष्ट बढ़त मिलने की उम्मीद है। इसमें चार एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है। कुछ पोल्स में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी भी की गई है।

कुछ एग्जिट पोल में यह भी कहा गया है कि सरकार बनाने के लिए बीजेपी स्वीपस्टेक में आगे है। पोल ऑफ पोल्स के अनुसार भी कांग्रेस सबसे बचाकर चल हृर आगे

कर्नाटक में मतदान समाप्त होने के बाद जारी किए गए एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि जनता दल-सेक्युलर जद (एस) 2018 के चुनावों में जीती गई 37 सीटों को भी नहीं छू पाएगी, लेकिन राज्य में एक मजबूत क्षेत्रीय खिलाड़ी बनी रहेगी।

अगर कर्नाटक त्रिशंकु विधानसभा देता है, तो जेडी-एस किंगमेकर की भूमिका में उभर सकता है। ऐसे में इस समय केवल 13 मई का इंतजर बाकी है। निर्वाचन आयोग 13 मई को आधिकारिक आंकड़् जीरू करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+