Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रहे एसएम कृष्णा भाजपा में हुए शामिल

यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रह चुके और पूर्व वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता एसएम कृष्‍णा अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

नई दिल्‍ली। यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रह चुके और पूर्व वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता एसएम कृष्‍णा अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने उन्‍हें पार्टी की सदस्‍यता दिलाई। एसएम कृष्‍णा कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री भी रह चुके हैं। हिंदी वन इंडिया ने पहले ही बता दिया था कि बुधवार को उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है। हमनें यह भी बताया था कि भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में वो भाजपा में शामिल होंगे।

यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रहे एसएम कृष्णा भाजपा में हुए शामिल

इससे पहले पूर्व कांग्रेसी और मजबूत वोकालिगा नेता भाजपा में 15 मार्च को शामिल हाने वाले थे। पर कुछ व्‍यक्तिगत कारणों से ऐसा नहीं हो पाया। आपको बताते चलें कि एसएम कृष्‍णा ने इससे पहले कांग्रेसी की सदस्‍यता छोड़ते हुए अपना इस्‍तीफा सोनिया गांधी को सौंप दिया था। उसके बाद बी एस येदुरप्‍पा ने उन्‍हें भाजपा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

एसएम कृष्णा के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को झटका लग सकता है क्‍योंकि कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों में वो भाजपा को मजबूत करने का काम कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+