Karnataka Election: 'करप्शन रेट कार्ड' वाले विज्ञापन को लेकर घिरी कांग्रेस, ECI ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

कर्नाटक में करप्शन रेट कार्ड वाले विज्ञापन को लेकर कांग्रेस घिरती नजर आ रही है। बीजेपी की शिकायत पर आयोग ने कांग्रेस को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

Karnataka Election

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे में चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक विज्ञापन को लेकर मामला फिर गर्मा गया है। बीजेपी ने कांग्रेस द्वारा जारी विज्ञापन की शिकायत चुनाव आयोग से की, जिस पर निर्वाचन आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

दरअसल, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को मुसीबत का इंजन बताते हुए एक विज्ञापन प्रकाशित करवाया, जिसमें 2019 और 2023 के बीच राज्य में भ्रष्टाचार की दरों को सूचीबद्ध की गई। जिस पर बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करते हुए इसे जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 123(4) और भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171G के तहत दंडनीय बताया।

चुनाव आयोग ने कहा कि यह एक उचित धारणा है कि INC के पास सामग्री/अनुभवजन्य/सत्यापन योग्य साक्ष्य हैं, जिसके आधार पर ये विशिष्ट/स्पष्ट 'तथ्य' प्रकाशित किए गए हैं।निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस को अखबारों में प्रकाशित विज्ञापन के संदर्भ में 7 मई शाम 7 बजे तक जवाब देने को कहा है।

इस पर आयोग ने एक्शन लेते हुए कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार से साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात कही। साथ ही 7 मई रविवार को शाम 7 बजे तक स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+