डीके शिवकुमार केस: दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरू में आयकर विभाग के छापे
डीके शिवकुमार केस: दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरू में आयकर विबाग के छापे
बेंगलुरू। आयकर विभाग ने बेंगलुरू, चेन्नई और दिल्ली समेत कई जगहों पर रेड डाली है। इस छापामारी का संबंध कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार के केस से जुड़ा बताया जा रहा है। आयकर विभाग ने बीते माह शिवकुमार के ठिकानों पर छापे मारे थे।

कांग्रेस नेता विजय मुगलंड के बेंगलुरू स्थित आवास पर भी आयकर विभाग ने रेड की है। इसके अलावा दस और जगहों पर भी आयकर विभाग ने छापा मारा। बीते महीने आयकर विभाग ने कर्नाटक सरकरा में मंत्री डीके शिवकुमार के ठिकानों पर छापेमारी की थी और काफी सारे कागजात सील किए थे। आयकर विभाग की छापेमारी को इसी केस की अगली कड़ी कहा जा रहा है।
पढ़ें- सपा सरकार में मंत्री रहे रविदास मेहरोत्रा की कार से मिले 30 लाख के पुराने नोट, रिवॉल्वर












Click it and Unblock the Notifications