कैश नहीं दे रहा था ATM तो कर दिया उसका अंतिम संस्कार
बेंगलुरु में हुए इस अंतिम संस्कार में बाकायदा पुजारी भी मौजूद थे।
बेंगलुरु। बीते 32 दिनों से कैश से जूझ रहे देश में सरकार के फैसले का विरोध करने के लिए विपक्षी दल और उनके नेता, तरह-तरह के रास्ते अपना रहे हैं।
ताजा मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है, जहां जनता दल यूनाइटेड के पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैशलेस एटीएम का अंतिम संस्कार किया।

काम नहीं कर रहे एटीएम
गौरतलब है कि विमुद्रीकरण होने के एक महीने बाद भी कई एटीएम अभी भी काम नहीं कर रहे हैं।
फिलहाल देश में ऐसा शायद पहली बार हो रहा है जब विमुद्रीकरण का विरोध इस तरह से किया गया हो।
प्रदर्शनकारियों ने एटीएम पर फूलमाला चढ़ा रखा था और अंतिम संस्कार करने के लिए पुजारी को बुलाया हुआ था।
1 घंटे तक चला प्रदर्शन
इस दौरान एटीएम का पिण्डदान भी किया गया। एटीएम का अंतिम संस्कार कर विरोध प्रदर्शन करीब 1 घंटे तक चला।

प्रदर्शन करने वालों में से एक ने कहा कि अगर एटीएम कैश नहीं निकाल सकता, तो इसका कोई उपयोग नहीं है और इसका मरा होनाा ही बेहतर है।












Click it and Unblock the Notifications