कांग्रेस विधायक ने सदन में की भद्दी टिप्पणी, कहा- जब बलात्कार अनिवार्य हो, तो लेट जाओ और इसका आनंद लो

कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में बलात्कार पर एक कामुक और भद्दा टिप्पणी की।

बेंगलुरू, 16 दिसंबर। कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में बलात्कार पर एक कामुक और भद्दा टिप्पणी की। विधानसभा में बोलते हुए, कुमार ने कहा, 'एक कहावत है कि जब बलात्कार अपरिहार्य हो, तो लेट जाओ और इसका आनंद लो। ठीक यही स्थिति आप की है।'

 KR Ramesh Kumar

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक ने यह टिप्पणी तब की जब विधायक विधानसभा में किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी से समय की मांग कर रहे थे। उस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि यदि सभी को समय दिया जाएगा तो यह सत्र कैसे चलेगा।

अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े ने विधायकों से कहा आप जो भी फैसला करेंगे मैं मानूंगा। जैसा चल रहा है चलने दें और स्थिति का आनंद लें। मैं व्यवस्था को नियंत्रित नहीं कर सकता, मेरी चिंता सदन के कामकाज के बारे में है, इसे भी पूरा करना है।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में शुक्रवार को किस मंदिर का उद्घाटन करने जा रहे हैं राष्ट्रपति कोविंद? जानें

अध्यक्ष के इतना कहने पर कांग्रेस के विधायक राजेश कुमार ने यह आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे सुनकर सदन के सभी सदस्य हंसने लगे। इस पूरी घटना में सबसे हैरानी की बात जो रही वह ये कि कुमार ने ये टिप्पणी सदन में की थी, और इस भद्दी टिप्पणी के लिए कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाय अध्यक्ष महोदय खुद भी हंसने लगे।

कुमार ने पहली बार नहीं की ये हरकत

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रमेश कुमार ने इस तरह की अभद्र टिप्पणी की हो। जब वह कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष थे उस दौरान उन्होंने अपनी तुलना रेप पीड़िता से की थी। उन्होंने कहा था कि मेरी हालत रेप पीड़िता जैसी है। बलात्कार सिर्फ एक बार होता है यदि आप उस बात को वहीं छोड़े देते हैं, लेकिन जब आप शिकायत करते हैं कि बलात्कार हुआ है, तो आरोपी को जेल में डाल दिया जाता है। लेकिन उनके वकील पूछते हैं कि यह कैसे हुआ? यह कब हुआ और कितनी बार हुआ? रेप एक बार होता है लेकिन कोर्ट में 100 बार रेप होता है। यह मेरी हालत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+