कर्नाटक में भाजपा सांसद ने डॉक्टरों से की थी मारपीट, दर्ज हुआ मामला
सासंद अनंत कुमार का आरोप था कि डॉक्टर उनकी मां का ही से ख्याल नहीं रखा था।
बेंगलुरू। कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ स्वतः संज्ञान कर मामला दर्ज किया गया है। हेगड़े पर आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों पर लात घूसे बरसाए। सोमवार (2 जनवरी) कोइस घटना का वीडियो भी सामने आया था जिसमे अनंत कुमार डॉ मधुकेश्वरा जीवी, डॉ बालचंद्र और डॉ राहुल मार्शकर से मार पीट की।

इस संबंध में सांसद ने पहले कहा कि सांसद का कहना है कि वे (डॉक्टर) अस्पताल में भर्ती उनकी मां का ध्यान नहीं रख रहे थे। घटना वाले दिन अस्पताल प्रशासन या डॉक्टरों ने कोई मामला दर्ज नहीं किया था लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हेगड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 2 जनवरी को एक वीडियो सामने आा था, जिसमें वो डॉक्टरों को लात घूसों से मार रहे थे। बता दें कि इससे पहले भी हेगड़े पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा था। ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने बजट की तारीख पर जल्द सुनवाई से किया इनकार












Click it and Unblock the Notifications