कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा के सचिव प्रवीण नेट्टारु की हत्या
बेंगलुरू, 27 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्च के जिला सचिव प्रवीण नेट्टारू की बर्बरता से हत्या का मामला सामने आय़ा है। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को बेल्लारे क्षेत्र में कुछ बाइक सवारों ने उनपर हमला कर दिया, इन लोगों ने प्रवीण को इतनी बुरी तरह से मारा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल जब प्रवीण मंगलवार रात को अपनी दुकान बंद कर रहे थे, उसी वक्त उनपर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।, जिसके चलते उन्हें इतनी चोट लगी कि वह अस्पताल भी नहीं पहुंच पाए और रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Recommended Video
इसे भी पढ़ें- कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच चल रहा एनकाउंटर
जानकारी के अनुसार जब प्रवीण अपनी दुकान का शटर बंद कर रहे थे तभी हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए प्रवीण पड़ोस की दुकान में भागे लेकिन हमलावरों ने उनके सिर पर काफी तेज वार किया, जिसकी वजह से उनके सिर से काफी खून बहने लगा और वह खून से लथपथ होकर गिर गए। जबतक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि प्रवीण की हत्या क्यों की गई है।












Click it and Unblock the Notifications